{"_id":"69915d6fec7c4df26e076e50","slug":"un-secretary-general-antonio-guterres-said-india-is-right-place-to-host-ai-summit-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: 'भारत उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोले-AI शिखर सम्मेलन के लिए सबसे सही जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: 'भारत उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोले-AI शिखर सम्मेलन के लिए सबसे सही जगह
Sun, 15 Feb 2026 11:15 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

Published by: लव गौर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:15 AM IST
सार
India AI Impact Summit 2026: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत को एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताया है। इसी के साथ उन्होंने आगामी एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को सबसे उपयुक्त स्थान बताया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटीनियो गुटेरेस। (फाइल फोटो)
- फोटो : एक्स/@UN_News_Centre
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की सराहना करते देश को एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था करार दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वैश्विक मामलों में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसलिए एआई पर होने वाला आगामी शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे सही स्थान है।
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले भारत की तारीफ
दरअसल, भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार में गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पूरी दुनिया को फायदा होना चाहिए और यह सिर्फ विकसित देशों या दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार नहीं बनना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक 'बेहद सफल' उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है।
16 से 20 फरवरी तक एआई समिट
इंटरव्यू के दौरान एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, 'मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को हार्दिक बधाई देता हूं। यह अत्यंत आवश्यक है कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी एआई के लाभों का हिस्सा बनें।' बता दें कि 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह उच्च स्तरीय कार्यक्रम ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा और जो कि 'लोग, ग्रह और प्रगति' के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।
विज्ञापन
भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव
गुटेरेस, जो एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे, उन्होंने इससे पहले जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य होगा कि एआई केवल सबसे विकसित देशों का विशेषाधिकार हो या केवल दो महाशक्तियों के बीच का विभाजन हो, जो स्पष्ट रूप से उनका अमेरिका और चीन की तरफ इशारा था। गुटेरेस ने कहा कि यह बिल्कुल आवश्यक है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लाभ के लिए एक सार्वभौमिक उपकरण बनाया जाए।
ये भी पढ़ें: AI Impact Summit: एआई सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को नहीं बुलाया, चीन और बांग्लादेश को दिया न्योता
एआई शिखर सम्मेलन में दिग्गजों का जमावड़ा
इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता और टेक दिग्गज शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 20 राष्ट्र प्रमुख, 45 देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल समिट मेंशिरकत करेंगे। जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा सहित कई राष्ट्र प्रमुख शामिल हैं। इसके अलावा टेक दिग्गजों में सुंदर पिचाई (गूगल), शांतनु नारायण (एडोब) और डारियो अमोदेई (एंथ्रोपिक) भी हिस्सा लेंगे।
अन्य वीडियो