फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN secretary general Antonio guterres sad over deaths of people due to floods in Kerala

एंटोनियो गुटेरेस ने केरल में बाढ़ से लोगों की मौत पर दुख जताया, संयुक्त राष्ट्र की स्थिति पर नजर

Sat, 18 Aug 2018 12:58 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
UN secretary general Antonio guterres sad over deaths of people due to floods in Kerala
केरल में बाढ़ - फोटो : PTI
केरल करीब एक शताब्दी बाद आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और मदद के लिए गुहार लगा रहा है। इस त्रासदी में महज एक दिन में 106 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच आठ अगस्त के बाद से बाढ़ के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। करीब ढाई लाख लोग बेघर हो चुके हैं और उन्होंने शरणार्थी शिविरों में शरण ली हुई है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस केरल में आए विनाशकारी बाढ़ के कारण लोगों की मौत और विनाश से दुखी हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक यह जानकारी दी और कहा कि विश्व संगठन स्थिति पर बहुत करीब से नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


दुजारिक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, संयुक्त राष्ट्र "भारत में बाढ़ के कारण हुई मौतों, विनाश और विस्थापन से दुखी है," जो करीब 100 वर्षों में आया सबसे भयंकर बाढ़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी है, उन्होंने कहा कि मदद के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है और कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर प्रणाली काम कर रही है।" 


उन्होंने कहा, "लेकिन निश्चित रूप से हमारी टीम बारीकी से नजर बनाए हुए है, मैं अपने रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर यूरी अफनासिएव के संपर्क में हूं, वे जमीनी स्थिति के भागीदारों के संपर्क में हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed