फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un report Taliban remains close to the Al Qaeda

यूएन का चौंकाने वाला खुलासा, अलकायदा से बनी हुई है तालिबान की करीबी

Mon, 19 Oct 2020 06:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Oct 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
un report Taliban remains close to the Al Qaeda
तालिबान आंतकी

अमेरिका की तालिबान के साथ जारी अफगान शांति प्रक्रिया के बीच संयुक्त राष्ट्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तालिबान और अलकायदा के बीच नजदीकियां बनी हुई है।

विज्ञापन


अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी के तालिबान के साथ अब भी करीबी संबंध हैं। जबकि अफगान शांति प्रक्रिया में अमेरिका की यह शर्त थी कि तालिबान का अलकायदा समेत किसी भी आतंकी संगठन से कोई रिश्ता नहीं होगा। 
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट (आईएस), अलकायदा और तालिबान के लिए संयुक्त राष्ट्र की मॉनिटरिंग टीम के कोआर्डिनेटर एडमंड फिटन ब्राउन ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, शांति प्रक्रिया के दौरान तालिबान ने अमेरिका को भरोसा दिलाया था कि वह अलकायदा से अपने संबंधों पूरी तरह खत्म कर लेगा। जबकि अलकायदा के हथियारबंद आतंकी अफगानिस्तान में अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के साथ अफगान शांति प्रक्रिया के दौरान तालिबान ने अलकायदा के नेताओं के साथ नियमित रूप से सलाह मशविरा किया। तालिबान ने अलकायदा के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को बरकरार रखा है। अल-जवाहिरी के तालिबान के साथ करीबी रिश्ते हैं।

हालांकि, तालिबान ने यूएन अधिकारी के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। तालिबान ने कहा, शांति वार्ता के दौरान हमने अलकायदा के साथ कोई परामर्श नहीं किया। कुछ खास खुफिया समूह अफगानिस्तान में शांति को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।

शांति प्रक्रिया का विरोधी है ईरान: खलीलजाद
इस बीच, अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने कहा, ईरान अफगान शांति प्रक्रिया के खिलाफ है। ईरान चाहता है कि अमेरिका अफगान युद्ध में लगा रहे और वह शांति प्रक्रिया का समर्थन नहीं कर रहा है। ईरान के दो चेहरे हैं है।


ईरान का विदेश मंत्रालय अफगान शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है। वह शांति प्रक्रिया पर सकारात्मक बातें करता है, जबकि एक अन्य ईरान अमेरिका को अफगान युद्ध में उलझाए रखना चाहता है। वह शांति प्रक्रिया का विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed