फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN migration official 20 migrants drown off Libya coast

दर्दनाक: लीबिया के तट पर 20 शरणार्थी डूबे, यूरोप जाने की कर रहे थे कोशिश

Thu, 22 Jul 2021 06:17 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Jul 2021 06:17 AM IST
सार

  • इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की प्रवक्ता सफा मसेहली ने कहा कि किन परिस्थितियों में शरणार्थी पानी में गिरे, उसका पता नहीं चल पाया है। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

विज्ञापन
UN migration official 20 migrants drown off Libya coast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे शरणार्थियों को ले जा रही चार नौकाओं को बुधवार को भूमध्य सागर में लीबिया के तटरक्षकों ने रोका। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वहीं, शरणार्थियों ने बताया कि इस क्रम में एक नौका से 20 लोग पानी में गिर गए और समझा जाता है कि वे डूब गए। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की प्रवक्ता सफा मसेहली ने कहा कि किन परिस्थितियों में शरणार्थी पानी में गिरे, उसका पता नहीं चल पाया है। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन


मसेहली ने यह भी कहा कि मंगलवार से, लीबिया के तट से सैकड़ों शरणार्थियों को ले जाने वाले कुल सात नौकाओं को रोका गया। उन्होंने कहा कि नौ बच्चों और 43 महिलाओं सहित लगभग 500 प्रवासियों को समुद्र तट पर भेज दिया गया और उन्हें त्रिपोली के मबानी हिरासत केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed