फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Chief Calls For Immediate Global Ceasefire in view of coronavirus crisis

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की सभी देशों से अपील, आपसी विवाद भुलाएं और मिलकर लड़ें कोरोना से जंग

Tue, 24 Mar 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Mar 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
UN Chief Calls For Immediate Global Ceasefire in view of coronavirus crisis
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया के सभी कोनों में 'तत्काल वैश्विक संघर्षविराम' का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समय सशस्त्र युद्ध को पूरी तरह रोकने और कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण मौत का वैश्विक आंकड़ा 15000 पहुंचने पर उनकी अपील सामने आई है। चीन में दिसंबर में फैलने के बाद से इस वायरस ने करीब 174 देशों के 341,300 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


पत्रकारों को दिए बयान में गुतारेस ने कहा, 'हमारा विश्व एक साझा दुश्मन को झेल रहा है। वायरस नागरिकता, जातियता, गुटबाजी अथवा विश्वास की कोई परवाह नहीं करता। ये सभी पर निर्ममता से प्रहार करता है।' संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, 'वायरस का प्रकोप युद्ध की मूर्खता को दर्शाता है। इसलिए आज, मैं दुनिया के हर कोने में वैश्विक संघर्षविराम का आह्वान कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed