{"_id":"5f92b99e24abfc7d66194ef9","slug":"un-chief-antonio-guterres-says-it-is-very-disappointing-for-the-g20-countries-not-to-unite-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 देशों का कोरोना के खिलाफ एकजुट नहीं होना, बेहद निराशाजनक : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 देशों का कोरोना के खिलाफ एकजुट नहीं होना, बेहद निराशाजनक : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Fri, 23 Oct 2020 04:38 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
- फोटो : social media
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि 20 प्रमुख औद्योगिक देशों के नेताओं का मार्च में एक साथ नहीं आना और कोरोना महामारी के खिलाफ मिलकर एकसाथ कार्रवाई नहीं करना बेहद निराशाजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने जी-20 देशों से इस महामारी के खिलाफ एक साथ आने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमारे प्रस्ताव की अनदेखी कर सभी देश अपने फैसले खुद कर रहे हैं और कई बार उनके द्वारा लिए गए फैसले विरोधाभासी भी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सभी देशों के एक साथ नहीं आने से वायरस का प्रकोप पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण फैल रहा है और अब तो संक्रमण की दूसरी लहर कई देशों को प्रभावित कर रही है। गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस बात को समझेगा कि उन्हें अब साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र सभी देशों से अपील करेगा कि कोविड-19 का टीका जब भी उपलब्ध हो, यह सभी जगह, सभी के लिए उचित कीमत पर उपलब्ध हो।