{"_id":"653d80a2611ef2b1b109ccd6","slug":"un-chief-antonio-guterres-nepal-visit-np-saud-welcomed-at-tribhuvan-airport-in-kathmandu-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे, किया गया सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे, किया गया सम्मानित
Sun, 29 Oct 2023 03:14 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 29 Oct 2023 03:14 AM IST
सार
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एंटोनियो गुटेरेस 31 अक्तूबर को नेपाली संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अवलोकन करेंगे और प्रभावित समुदायों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
UN Chief Antonio Guterres in Kathmandu
- फोटो : ANI
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार देर रात काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुटेरेस का स्वागत किया। 1 जनवरी, 2017 को पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह पहली नेपाल यात्रा है।
विज्ञापन
#WATCH | United Nations Secretary-General António Guterres arrived in Kathmandu today on a four-day official visit to Nepal at the invitation of Prime Minister Pushpa Kamal Dahal pic.twitter.com/ugijLjgXrI
— ANI (@ANI) October 28, 2023
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एंटोनियो गुटेरेस 31 अक्तूबर को नेपाली संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अवलोकन करेंगे और प्रभावित समुदायों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार, अपनी नेपाल यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव का अन्नपूर्णा बेस कैंप क्षेत्र के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार लुकला का दौरा करेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और पोखरा भी जाएंगे।