फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian president welcomes Russian overtures, but says ceasefire must come before peace talks

Ukraine: रूस की सीधी बातचीत की पेशकश का जेलेंस्की ने किया स्वागत, कहा- शांति वार्ता से पहले हो युद्धविराम

Sun, 11 May 2025 03:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 May 2025 03:40 PM IST
सार

Ukraine: यूक्रेन ने रूस की सीधे बातचीत की पेशकश को सकारात्मक बताया, लेकिन जोर देकर कहा कि इससे पहले पूर्ण युद्धविराम जरूरी है। इस बीच, रूस ने ड्रोन हमले फिर से शुरू कर दिए।  

विज्ञापन
Ukrainian president welcomes Russian overtures, but says ceasefire must come before peace talks
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस की ओर से सीधी शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया। हालांकि, जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि बातचीत शुरू होने से पहले एक पूर्ण स्थायी युद्धविराम जरूरी है। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बिना युद्ध विराम के वार्ता करने की पेशकश एक सकारात्मक संदेश है। पूरी दुनिया लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। हालांकि, उसने यह भी कहा कि किसी भी युद्ध को वास्तव में खत्म करने का पहला कदम युद्धविराम ही होता है। इस बीच, रूस ने रविवार सुबह यूक्रेन पर बड़े पैमान पर ड्रोन हमले फिर शुरू कर दिए, क्योंकि उसकी ओर से घोषित 3-4 दिन का विराम समाप्त हो गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस; रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूस ने छह दिशाओं से दागे ड्रोन: यूक्रेनी वायु सेना
वहीं, यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और कुछ नकली (सिम्युलेटर) ड्रोन लॉन्च किए। इनमें से 60 ड्रोन मार गिराए गए और 41 नकली ड्रोन यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। 
 
खून-खराबा ठीक नहीं, युद्धविराम जरूरी: जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना प्रस्ताव दोहराया कि सोमवार से बिना शर्त 30 दिनों का युद्धविराम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा, एक भी दिन के लिए और खून-खराबा जारी रखना ठीक नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से एक पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करेगा और यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है। 


ये भी पढ़ें: 'कश्मीर मुद्दे का हल निकलने के लिए भारत-पाकिस्तान के साथ काम करूंगा', सीजफायर के बीच बोले ट्रंप

पुतिन ने की सीधी वार्ता की पेशकश
वहीं दूसरी ओर, पुतिन ने मीडिया से बातचीत में युद्धविराम के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इसके बजाय गुरुवार को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान युद्धविराम पर सहमति बन सकती है। पुतिन की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब यूरोप के चार प्रमुख देशों के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर रूस 30 दिन में युद्धविराम को स्वीकार नहीं करता है तो उस पर दबाव बढ़ा जाएगा। 

शांतिपूर्ण समाधान की इच्छा रखते हैं पुतिन: क्रेमलिन
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार को रूसी सरकारी टीवी पर कहा कि पुतिन का प्रस्ताव बहुत गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह एक शांतिपूर्ण समाधान की वास्तव में इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा, वार्ता का मकसद इस संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना और साथ ही रूसी संघ के हितों की रक्षा करना है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed