फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy Says US Sets June Deadline for Ukraine-Russia Peace Deal

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?: संघर्ष रोकने के लिए अमेरिका ने जून तक की समयसीमा तय की; जेलेंस्की का दावा

Sat, 07 Feb 2026 03:20 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Feb 2026 03:20 PM IST
सार

अमेरिका ने रूस और यूक्रेन को जून 2026 तक युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते की समयसीमा दी है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि तय समयसीमा न मानने पर दोनों पक्षों पर दबाव बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy Says US Sets June Deadline for Ukraine-Russia Peace Deal
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अमेरिका ने रूस और यूक्रेन दोनों को युद्ध समाप्त करने के लिए जून 2026 तक की समयसीमा दी है। अगर इस तय अवधि तक कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका दोनों पक्षों पर दबाव बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन


गर्मियों की शुरुआत तक युद्ध खत्म करने की कोशिश
जेलेंस्की ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि गर्मियों की शुरुआत तक युद्ध खत्म करने की दिशा में ठोस नतीजे सामने आएं। हालांकि, जेलेंस्की के बयान पर शनिवार सुबह तक रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा 'अमेरिकी पक्ष चाहता है कि इस युद्ध का अंत इस गर्मी की शुरुआत तक हो जाए। वे इसके लिए एक स्पष्ट टाइमलाइन चाहते हैं और उसी के अनुसार दोनों पक्षों पर दबाव भी डाला जाएगा।'
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुताबिक, अमेरिका इस प्रक्रिया को केवल बातचीत तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि पूरे शांति समझौते का एक साफ रोडमैप तैयार करने की कोशिश में है। जेलेंस्की ने यह भी संकेत दिया कि अगर जून तक कोई ठोस प्रगति नहीं होती, तो ट्रंप प्रशासन यूक्रेन और रूस दोनों पर कूटनीतिक और रणनीतिक दबाव बढ़ा सकता है, ताकि युद्ध को किसी भी हाल में रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति की उम्मीद अभी कम
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब पांचवें साल में प्रवेश करने वाला है। अमेरिका की कोशिशों के बावजूद अभी तक शांति की दिशा में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। हालांकि इन सब के बीच जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच आगे और बातचीत जल्द होगी, संभव है कि ये बैठकें अमेरिका में हों।

ये भी पढ़ें:- Nirav Modi: कोर्ट ने ठुकराया भगोड़े नीरव मोदी का बहाना, दृष्टि दोष और अवसाद के बावजूद 23 मार्च से होगा ट्रायल


एक रात में सैकड़ों ड्रोन हमले

  • यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, रूस ने एक ही रात में 328 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं।
  • दावा किया गया कि इनमें से 297 ड्रोन मार गिराए गए, हालांकि, फिर भी नुकसान हुआ।
  • मध्य यूक्रेन के निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए।
  • जापोरिज्जिया क्षेत्र में हुए हमले में 8 लोग घायल हुए और 18 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
  • इसी हमले में एक कुत्तों का आश्रय गृह भी चपेट में आ गया, जिसमें 13 कुत्तों की मौत हो गई।
  • 7 अन्य जानवर घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

रूस पर भी यूक्रेनी हमले
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 38 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। ब्रायंस्क क्षेत्र में कुछ गांवों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई। बेलगोरोद शहर में यूक्रेनी हमले से बिजली संयंत्र और सबस्टेशन को नुकसान पहुंचा, जिससे कई इलाकों में बिजली बाधित हुई।

अभी भी मोर्चे पर भीषण लड़ाई जारी
गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद दोनों देशों के बीच फ्रंट लाइन पर लड़ाई जारी है। यूक्रेन के सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि युद्ध का मोर्चा अब करीब 1,200 किलोमीटर लंबा हो चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के ड्रोन अब पहले से कहीं ज्यादा उन्नत हो गए हैं, जिससे सैनिकों के लिए खतरे का इलाका यानी किल जोन अब 20 किलोमीटर तक फैल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed