फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian president Volodymyr Zelensky address to the nation, said- No one knows the future of war

कोई नहीं जानता जंग का भविष्य: रूसी हमले के बीच जेलेंस्की ने राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- हमारे लोगों ने बहुत कुछ दांव पर लगा दिया

Sat, 14 May 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 09:38 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा, युद्ध का परिणाम हमारे साझेदार देशों, यूरोपीय देशों और स्वतंत्र दुनिया पर भी निर्भर करेगा। कोई इस युद्ध के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन
Ukrainian president Volodymyr Zelensky address to the nation, said- No one knows the future of war
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग को ढाई महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। सैकड़ों सैनिकों, हथियारों व अन्य के नुकसान के बावजूद हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है, कोई भी नहीं जानता यह युद्ध कितना लंबा चलेगा। इसकी भविष्यवाणी भी कोई नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जेलेंस्की ने शुक्रवार रात देश को संबोधित करते हुए कहा, युद्ध का परिणाम सिर्फ हमारे उन लोगों पर निर्भर नहीं करेगा, जो अपना बहुत कुछ पहले ही दांव पर लगा चुके हैं। दुर्भाग्य से यह हमारे साझेदार देशों, यूरोपीय देशों और स्वतंत्र दुनिया पर भी निर्भर करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से गांव व कस्बे लिए वापस 
राष्ट्र के नाम संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों के कब्जे से अपने गांवों और कस्बों को वापस ले लिया है। यहां बिजली, पानी व संचार सेवाएं बहाल करने के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डोनबास क्षेत्र में एक नदी पार करने की कोशिश करते हुए एक रूसी बख्तरबंद वाहनों के काफिले को यूक्रेनी सैनिकों ने बहुत नुकसान पहुंचाया। 


रूसी रक्षा मंत्री ने अमेरिका के रक्षा सचिव से की बात 
रूसी रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की। यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद दोनों के बीच यह पहली बातचीत है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस टेलीफोनिक वार्ता में रूस ने जंग खत्म करने के संकेत नहीं दिए। इस बीच यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता देने का वादा किया है। 

अमेरिकी सीनेट के प्रतिनिधिमंडल ने जेलेंस्की से मुलाकात की
अमेरिकी सीनेट के प्रतिनिधिमंडल ने रिपब्लिकन नेता मिच मैक्कॉनेल के नेतृत्व में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है। यह मुलाकात यूक्रेन के प्रति अमेरिका का समर्थन व्यक्त करने के लिए की गई है। जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम आकउंट पर वीडियो साझा किया है जिसमें रिपब्लिकन सीनेटर मैक्कॉनेल, सीनेटर सुजैन कॉलिन, जॉन ब्रासो और जॉन कॉर्निन जेलेंस्की का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed