{"_id":"665c3bed111212c58c0b9149","slug":"ukraines-president-zelenskyy-meets-us-defence-secretary-on-sidelines-of-shangri-la-dialogue-in-singapore-news-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: शांगरी ला डयलॉग में जेलेंस्की ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: शांगरी ला डयलॉग में जेलेंस्की ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 02 Jun 2024 05:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:32 PM IST
सार
Shangri La Dialogue: रूस के साथ जारी युद्ध के दौरान अमेरिका का यूक्रेन को समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
शांगरी ला डायलॉग
- फोटो : ANI
विस्तार
सिंगापुर के शांगरी ला में एशियाई सुरक्षा सम्मेलन में दुनियाभर के नेता उपस्थित हुए। शांगरी ला डायलॉग में रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आईआईएसएस शांगरी ला डायलॉग में मेरी मुलाकात अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से हुई।" उन्होंने आगे कहा, "हमने अहम मुद्दों पर बातचीत की। इन मुद्दों में यूक्रेन की वायु प्रणाली को मजबूत करना, एफ-16 गठबंधन, द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते का मसौदा तैयार करना शामिल हैं।"
रूस के साथ जारी युद्ध के दौरान अमेरिका का यूक्रेन को समर्थन देने के लिए जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "रक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अमेरिका का धन्यवाद।" बता दें कि शांगरी ला डायलॉग 31 मई से दो जून तक आयोजित किया गया।
राष्ट्रपति बाइडन ने हाल ही में रूस के क्षेत्रों में हमला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिकी युद्ध सामग्री सौंपी थीं। उन्होंने यह निर्णय यूक्रेन के खार्गिव में रूसी बलों के हमले के बाद लिया। एक निर्देश के अनुसार, यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों का उपयोग करके रूसी क्षेत्रों में हमले करने की अनुमति दी गई है।

I met with U.S. @SecDef Lloyd Austin on the margins of the IISS Shangri-La Dialogue. We discussed the key issues: the defense needs of our country, bolstering Ukraine's air defense system, the F-16 coalition, and drafting of a bilateral security agreement.
विज्ञापन विज्ञापन
I am grateful to… pic.twitter.com/alXTbe1Nmm — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 2, 2024