फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Zelenskyy says time has come for creation of 'armed forces of Europe'

Russia-Ukraine: युद्ध विराम के प्रयासों के बीच जेलेंस्की बोले- यूरोप की सशस्त्र सेना बनाने का समय आ गया

Sat, 15 Feb 2025 10:29 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 10:29 PM IST
सार

Russia-Ukraine: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शनिवार को जेलेंस्की ने कहा कि यूरोप इस संभावना से इंकार नहीं कर सकता कि अमेरिका यूरोप को उन मुद्दों पर नहीं कह सकता है जो उसके लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
Ukraine Zelenskyy says time has come for creation of 'armed forces of Europe'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूरोप की एक सशस्त्र सेना का गठन का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ उनके देश की लड़ाई ने साबित कर दिया है कि इसके लिए आधार पहले से ही मौजूद है।
विज्ञापन


म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शनिवार को जेलेंस्की ने कहा कि यूरोप इस संभावना से इंकार नहीं कर सकता कि अमेरिका यूरोप को उन मुद्दों पर नहीं कह सकता है जो उसके लिए खतरा हैं। कई नेता लंबे समय से इस बारे में बात करते रहे हैं कि यूरोप को अपनी सेना की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन कभी भी रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए उसको अंधेरे में रखकर किए गए किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मास्को में 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध की विजय वर्षगांठ परेड में एक सम्मानित नेता के रूप में नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन में एक सहायक के रूप में लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, जेलेंस्की ने इस सप्ताह ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई फोन पर बातचीत का जिक्र किया था। जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि वह और पुतिन यूक्रेन पर शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए जल्द ही मिलेंगे। ट्रंप ने बाद में जेंलेंस्की से कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए उन्हें भी बातचीत में शामिल होना चाहिए, लेकिन यूक्रेनी नेता ने जोर देकर कहा कि यूरोप को भी बातचीत में शामिल किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन हमारी पीठ पीछे हमारी भागीदारी के बिना किए गए सौदों को कभी स्वीकार नहीं करेगा, और यही नियम पूरे यूरोप पर लागू होना चाहिए।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भड़के जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक जर्मन दक्षिणपंथी नेता से मिलने के बाद जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने अपने चुनाव में दखल देने को लेकर उनकी निंदा की। उन्होंने धुर दक्षिणपंथ के खिलाफ अपने कड़े रुख की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका देश ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगा जो 'हमारे लोकतंत्र में हस्तक्षेप करते हैं'। उनका इशारा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणियों की ओर था, जिन्होंने यूरोपीय नेताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर फटकार लगाई थी।


जर्मनी में 23 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले सर्वेक्षणों से पता चलता है कि धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी (जिसके सह-नेता ने शुक्रवार को वेंस से मुलाकात की) वर्तमान में दूसरे स्थान पर है, जो शोल्ज की पार्टी 'सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी' से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed