फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine says it will take years to defuse unexploded bombs

Russia Ukraine War: यूक्रेन की मुसीबतें और बढ़ाएंगे 'जिंदा बम', गृह मंत्री बोले- निष्क्रिय करने में कई साल लगेंगे, पढ़ें प्रमुख अपडेट

Sat, 19 Mar 2022 03:44 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एजेंसी कीव/पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एजेंसी कीव/पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 03:44 AM IST
सार

यूक्रेन का कहना है कि जो बम नहीं फटे हैं उनको निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे। साथ ही रूस को रोकने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने चीन से रूस पर दबाव बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
Ukraine says it will take years to defuse unexploded bombs
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही का मंजर काफी भयानक है। इस युद्ध में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं यूक्रेन के लिए रूस द्वारा छोड़े गए बम नई मुसीबत लेकर आए हैं, यूक्रेन का कहना है कि जो बम नहीं फटे हैं उनको निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे। साथ ही रूस को रोकने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने चीन से रूस पर दबाव बनाने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन का कहना है कि बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे
रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे, यूक्रेन के गृहमंत्री ने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे। यूक्रेन की राजधानी में डेनिस मोनास्टिर्स्की ने कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद देश को इस बड़े पैमाने पर कार्य से निपटने के लिए पश्चिमी सहायता की आवश्यकता होगी।बिना फटे रूसी आयुधों के अलावा, यूक्रेनी सैनिकों ने रूसियों को उनका उपयोग करने से रोकने के लिए पुलों, हवाई अड्डों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर लैंड माइंस भी लगाए हैं।
विज्ञापन


चीन को रूस पर कुछ दबाव बनाना चाहिए: यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की के सलाहकार एलेक्ज़ेंडर रोडन्स्की ने कहा है कि यूक्रेन को उम्मीद है कि चीन यह महसूस करेगा कि उसे युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर कुछ दबाव डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह-सुबह शहर पर भी मिसाइलों की बौछार की गई
लवीव के मेयर एंड्री सादोव्यी ने बताया कि रूसी मिसाइलें शुक्रवार को शहर के बाहर स्थित एक विमान मरम्मत संयंत्र पर गिरी जिससे संयंत्र को भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि रूस ने यहां छह मिसाइलें दागी थीं जिनमें से दो को उसने मार गिराया। सुबह-सुबह शहर पर भी मिसाइलों की बौछार की गई। 

मेयर ने बताया कि शुक्रवार का हमला शहर के मध्य में अबतक का सबसे करीबी हमला था। लवीव के अलावा राजधानी कीव पर भी रूसी गोलाबारी जारी है जहां शुक्रवार को एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। क्रेमाटोर्स्क शहर की प्रशासनिक और आवासीय इमारतों पर हमले में दो लोग मारे गए हैं।

यूरोप ने मंगल मिशन में रूसी सहयोग खत्म किया
वहीं, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यूक्रेन पर हमले के खिलाफ विरोध जताते हुए रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस को अपने मंगल मिशन से बाहर कर दिया है। करीब 8433 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना में अब रूस की कोई मदद नहीं ली जाएगी। इस परियोजना के तहत इसी साल मंगल ग्रह पर यूरोप को अपना पहला रोवर भेजना था लेकिन फिलहाल यह परियोजना ही स्थगित हो गई है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कुछ दिन पहले ही संकेत दिए थे कि वह इस आशय का फैसला ले सकती है और बृहस्पतिवार को उसने इसकी घोषणा कर दी। 

24 घंटे में रूस के 14 विमान-हेलिकॉप्टर गिराए : यूक्रेन
यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के 7 विमानों को मार गिराया है। इसके अलावा एक हेलिकॉप्टर, तीन ड्रोन और तीन मिसाइलों को भी मार गिराया है। 

अगर युद्ध अपराध साबित हुए तो रूस को परिणाम भुगतना होगा: ब्लिंकेन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी संभावित युद्ध अपराधों का आकलन कर रहे हैं और यदि रूस द्वारा यूक्रेन के नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने की बात साबित हो जाती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


रूस को उबारने की कोशिश न करे चीन : बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन को चेताया है कि यदि वह रूसी आक्रमण का समर्थन करेगा तो इसके परिणाम उसे भुगतने होंगे। बाइडन ने शुक्रवार देर रात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करके दबाव बनाया कि वह प्रतिबंधों से हलकान रूस को उबारने का प्रयास न करें। अमेरिका लगातार कहता रहा है कि रूस चीन से रक्षा उपकरण लेने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन पर हमले से तीन सप्ताह पहले रूस ने चीन के साथ असीमित मित्रता का समझौता किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed