फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine's diplomatic dominance to be tested at Switzerland peace conference

Peace-Summit: शांति सम्मेलन में होगी यूक्रेन के कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा; वैश्विक नेता स्विट्जरलैंड पहुंचे

Sun, 16 Jun 2024 06:41 AM IST
शिव शरण शुक्ला एजेंसी, ल्यूसेर्नी
एजेंसी, ल्यूसेर्नी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Jun 2024 06:41 AM IST
सार

हालिया सैन्य उलटफेर ने कीव को बैकफुट पर ला दिया है। उधर, गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध के चलते भी दुनिया का ध्यान यूक्रेन से हटा है।

विज्ञापन
Ukraine's diplomatic dominance to be tested at Switzerland peace conference
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की खातिर वैश्विक नेता शनिवार को एक शिखर सम्मेलन के लिए स्विट्जरलैंड में एकत्रित हुए हैं। हालांकि चीन जैसे मॉस्को के शक्तिशाली सहयोगियों की मौजूदगी से इसका संभावित प्रभाव कुंद होने की आशंका है। रूस ने इस कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन यूक्रेन के दर्जनों सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं, जो उसके कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


हालिया सैन्य उलटफेर ने कीव को बैकफुट पर ला दिया है। उधर, गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध के चलते भी दुनिया का ध्यान यूक्रेन से हटा है। सूत्रों ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान युद्ध से उत्पन्न खाद्य, परमाणु सुरक्षा व नेविगेशन की स्वतंत्रता जैसी व्यापक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। उम्मीद है कि अंतिम घोषणा के मसौदे में रूस को आक्रामक के रूप में पहचाना जाएगा। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया है। 
विज्ञापन


पुतिन ने दोहराया-नॉटो की महत्वाकांक्षा छोड़े यूक्रेन
सभा की पूर्व संध्या पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया, युद्ध तभी खत्म होगा जब कीव अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने और मॉस्को द्वारा दावा किए गए सभी चार प्रांतों को सौंपने के लिए सहमत हो। उधर, यूक्रेन ने रूस की मांगों को आत्मसमर्पण के बराबर मानकर खारिज कर दिया गया। पुतिन बोले भू-राजनीतिक विभाजन ने आयोजन को बाधित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed