फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine's army chief visits besieged city as Zelenskyy confronts graft scandal

Ukraine: यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा; भ्रष्टाचार मामले में घिरे जेलेंस्की

Thu, 13 Nov 2025 05:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Nov 2025 05:26 PM IST
सार

Ukraine: यूक्रेन की वोलोदिमिर जेलेंस्की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है। देश के उर्जा मंत्री और न्याय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, कीव में अदालत ने जांच एजेंसियों की ओर से पेश किए गए गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।  

विज्ञापन
Ukraine's army chief visits besieged city as Zelenskyy confronts graft scandal
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेनी शीर्ष सैन्य कमांडर ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के एक अहम शहर में मोर्चा संभाले सैनिकों से मुलाकात की, जहां रूसी सेना ने घेराबंदी कर रखी है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की उनकी सरकार को घेरने वाले भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जेलेंस्की की सरकार में न्याय मंत्री और उर्जा मंत्री ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। मंत्रियों ने यह कदम ऐसे समय में उठाया, जब उर्जा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है। इसके बाद सरकार ने सरकारी परमाणु उर्जा कंपनी एनरगोटॉम के उपाध्यक्ष को भी पद से हटा दिया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही कंपनी रिश्वतखोरी के मामले के केंद्र में है।प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीदेंको ने देर रात बताया कि एनरगोटॉम के वित्त, कानूनी और खरीद विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ कंपनी के अध्यक्ष के एक सलाहकार को भी पद से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'फरवरी के मध्य में कराए जाएंगे संसदीय चुनाव, जुलाई चार्टर पर भी होगा जनमत संग्रह', यूनुस का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कीव की अदालत में दर्ज हुए गवाहों के बयान
कीव की एक अदालत में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों की ओर से पेश गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन एजेंसियों ने 15 महीने की जांच की है, जिसमें करीब एक हजार घंटे की फोन रिकॉर्डिंग शामिल है। इस जांच के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात अन्य पर आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि इस योजना से करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अवैध कमाई की गई।

यह पूरा मामला कैसे चर्चा में आया?
जेलेंस्की की मीडिया प्रोडक्शन कंपनी 'क्वार्टल 95' के सह-संस्थापक तैमूर मिंदिच को इस साजिश का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। फिलहाल उनका ठिकाना अज्ञात है। इस जांच ने यह सवाल भी खड़े किए हैं कि क्या देश के शीर्ष अधिकारी इस योजना के बारे में पहले से जानते थे। यह मामला तब और चर्चित हो गया, जब लोगों को याद आया कि पिछले साल जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों की शक्तियों को सीमित करने की कोशिश की थी। हालांकि, जब देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए और यूरोपीय संघ ने दबाव बनाया, तो उन्होंने यह कदम वापस ले लिया।


ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

अब वक्त आ गया, खेल खत्म किया जाए: लेयेन
यूक्रेन के लोग जब इस घोटाले पर नाराजगी जता रहे हैं, तब यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ गुरुवार को यूक्रेन को छह अरब यूरो (करीब सात अरब डॉलर) की वित्तीय सहायता देगा और आगे भी मदद जारी रखेगा। उन्होंने यूरोपीय संसद में कहा, हम अगले दो वर्षों तक यूक्रेन की वित्तीय जरूरतों को पूरा करेंगे। रूस के लगातार हमलों से यूक्रेन की बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत बार-बार करनी पड़ रही है। इसी कारण यूरोपीय संघ और अन्य विदेशी साझेदार यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी राशि निवेश कर रहे हैं। यूरोपीय संघ अब यह विचार कर रहा है कि यूक्रेन की और मदद के लिए धन कैसे जुटाया जाए, रूसी संपत्तियों को जब्त करके, पूंजी बाजार से धन जुटाकर या सदस्य देशों के योगदान से। वॉन डेर लेयेन ने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोचते हैं कि वे हमसे ज्यादा समय तक टिक सकते हैं, लेकिन यह उनकी बड़ी गलती है। अब समय आ गया है कि उनके इस खेल को समाप्त किया जाए और उन्हें बातचीत की मेज पर लाया जाए। 

शीर्ष सैन्य कमांडर ने की सैनिकों से मुलाकात
इस बीच, यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के पोक्रोव्स्क शहर में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे सैनिकों से मुलाकात की और सैन्य अभियान का समन्वय किया। यूक्रेनी सैनिक वर्तमान में शहर की सड़कों पर रूसी बलों से लड़ रहे हैं और रूस की बड़ी घेराबंदी से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रूस की धीमी लेकिन लगातार बढ़ती कार्रवाई ग्रामीण इलाकों तक फैल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed