फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia Conflict Updates Vladimir Putin says Russia tested new intermediate range missile in strikes

Ukraine-Russia: रूस ने यूक्रेन पर दागी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल; इतिहास में पहली बार ICBM से हमला

Fri, 22 Nov 2024 01:05 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 22 Nov 2024 01:05 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच हिंसक संघर्ष बीते 33 महीने से जारी है। यूक्रेन ने रूस के भीतर हमले के लिए अमेरिका से मिली हुई मिसाइलों का इस्तेमाल किया। पलटवार करते हुए रूस ने कहा है कि उसने यूक्रेन के ठिकानों पर मध्यम दूरी की नई मिसाइलों से हमले किए हैं।

विज्ञापन
Ukraine Russia Conflict Updates Vladimir Putin says Russia tested new intermediate range missile in strikes
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस ने यूक्रेन के दिनिप्रो शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) से हमला किया है। इस मिसाइल का इतिहास में इससे पहले किसी भी देश के द्वारा इस्तेमाल नहीं किया गया है। यूक्रेनी वायु सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमले में कई प्रकार की मिसाइलें शामिल थीं, जिनमें रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से लॉन्च की गई एक आईसीबीएम भी शामिल थी। यह ताम्बोव क्षेत्र में मिग-31के फाइटर जेट से दागी गई एक केएच-47एम2 किंझल एरोबैलिस्टिक मिसाइल है। इसके साथ सात केएच मिसाइलें वोल्गोग्राड क्षेत्र में टीयू-95एमएस बमवर्षकों से दागी गईं।
विज्ञापन


यूक्रेनी वायु सेना ने कहा, 21 नवंबर की सुबह, 05:00 और 07:00 के बीच, रूसी सैनिकों ने विभिन्न प्रकार की मिसाइलों के साथ दिनिप्रो शहर के उद्यमों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने आगे कहा कि विमान-रोधी युद्ध के परिणामस्वरूप, विमान-रोधी मिसाइल बलों की इकाइयों ने छह केएच-101 मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इसमें कहा गया कि घटना के पीडि़तों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यूक्रेनी वायु सेना ने लोगों से हवाई चेतावनियों के संकेतों पर ध्यान देने के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच अमेरिका ने कहा कि दिनप्रो पर रूस ने जो मिसाइल दागी है, वह आईसीबीएम नहीं, बल्कि मध्यम दूरी की एक मिसाइल है।
विज्ञापन


यूक्रेन को मिलेंगी अमेरिकी बारूदी सुरंगें
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम यूक्रेन को गैर-कार्मिक बारूद-रोधी सुरंगें प्रदान कर रहे हैं। हम हमेशा वास्तविकता के आधार पर अपनी नीतियों को अनुकूलित और समायोजित करते हैं और जो वास्तविक घटनाएं हमने देखी हैं वे रूसी अग्रिम पंक्ति की सेना से जुड़ी हैं। इनकी आक्रामकता रोकना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने चेताया, यूक्रेन को मिसाइल देने वाले देशों को सिखाएंगे सबक
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस ने एक नई मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया है। मास्को इसका इस्तेमाल उन देशों के खिलाफ करेगा, जिन्होंने कीव को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। मालूम हो कि आईसीबीएम एक लंबी दूरी का हथियार है जिसे अंतरिक्ष में दागकर अपने लक्ष्य पर गिराने के लिए वायुमंडल में फिर से प्रवेश कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed