फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine ready to sign much anticipated mineral resources deal with US on Wednesday

Ukraine: अमेरिका के साथ ऐतिहासिक खनिज संसाधन समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए यूक्रेन तैयार, अधिकारियों का दावा

Wed, 30 Apr 2025 06:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

Ukraine: यूक्रेन के दो अधिकारियों ने दावा किया कि उनका देश अमेरिका के साथ खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। यूक्रेनी आर्थिक मंत्री यूलिया स्विरीडेंको अभी वॉशिंगटन दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Ukraine ready to sign much anticipated mineral resources deal with US on Wednesday
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक खनिज संसाधन सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। दो यूक्रेनी वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस सौदे की जानकारी सार्वजनिक रूप से देने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि यूक्रेनी आर्थिक मंत्री यूलिया स्विरीडेंको इस समय वॉशिंगटन में हैं और सौदे के तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: Donald Trump: 'पोप बनना चाहता हूं', मजाक में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यूक्रेनी कैबिनेट बुधवार को ही इस सौदे के मसौदे को मंजूरी देगी, जिसके बाद एक अधिकृत सरकारी प्रतिनिधि इस पर हस्ताक्षर करेगा। इसके बाद यह समझौता लागू होने से पहले यूक्रेनी संसद से मंजूरी लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है खनिज सौदा
इस सौदे के तहत दोनों देश मिलकर यूक्रेन की जमीन में छिपे हुए कीमती खनिजों को निकालेंगे और उनका इस्तेमाल करेंगे। यूक्रेन की जमीन में लिथियम, टाइटेनियम, यूरेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो बैटरी, हवाई जहाज और परमाणु ऊर्जा जैसी जरूरी चीजें बनाने में काम आते हैं।

ये भी पढ़ें: Pakistan Panic: दहशत में पड़ोसी देश की नौसेना सतर्क, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित; हमले की आशंका से सहमा पाकिस्तान

समझौते के मसौदे के मुताबिक, दोनों देश मिलकर पैसे जुटाएंगे और उस पैसे से खनिजों को निकालने का काम शुरू करेंगे। इससे अमेरिका को जरूरी खनिज मिलेंगे और यूक्रेन को पैसे और आर्थिक मदद मिलेगी। यूक्रेन इस सौदे से अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहता है, क्योंकि रूस के हमले के बाद उसे बहुत नुकसान हुआ है। वहीं, अमेरिका चाहता है कि वह चीन जैसे देशों पर कम निर्भर रहे और खुद खनिजों का इस्तेमाल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed