फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Prez Zelensky says Russia and Putin wants rest of Donetsk region as part of ceasefire hindi updates

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- पुतिन यूक्रेनी भूभाग को सीजफायर का अंग बनाना चाहते हैं, डोनेट्स्क पर नजर

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
सार

आगामी शुक्रवार को अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति अलास्का में मिलने वाले हैं। सीजफायर के मद्देनजर होने वाली इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीजफायर की आड़ में यूक्रेनी भूभाग को रूस का  अंग बनाना चाहते हैं। उनकी नजरें डोनेट्स्क पर टिकी हैं। जानिए जेलेंस्की ने और क्या बातें कहीं

विज्ञापन
Ukraine Prez Zelensky says Russia and Putin wants rest of Donetsk region as part of ceasefire hindi updates
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : X @ZelenskyyUa

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की नीयत पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन डोनेट्स्क क्षेत्र के बचे हुए 30% हिस्से से भी पीछे हट जाए। बकौल जेलेंस्की ये इलाका अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है। जेलेंस्की ने कहा, पुतिन ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि युद्धविराम समझौता हो सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को पुतिन–ट्रंप शिखर सम्मेलन से पहले उन्हें यह जानकारी दी। बता दें कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति अलास्का में मिलने वाले हैं।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने मंगलवार को जारी बयान में स्पष्ट किया कि यूक्रेन किसी भी हालत में अपने कब्जे वाले क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करना असांविधानिक होगा। यूक्रेन का पीछे हटना भविष्य में रूस के आक्रमण के लिए मंच तैयार करने जैसा होगा।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक पुतिन की मांग है कि यूक्रेन 9,000 वर्ग किलोमीटर का वह क्षेत्र छोड़ दे जहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच फिलहाल सबसे भीषण लड़ाई हो रही है। अगर ऐसा होता है तो रूस को लगभग पूरा डोनबास क्षेत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के लिए यह भूभाग इसलिए अहम है क्योंकि ये इलाका औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र है। डोनबास लंबे समय से पुतिन की महत्वाकांक्षा का केंद्र रहा है। जेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने बताया कि रूस युद्ध खत्म करने को तैयार है, लेकिन दोनों पक्षों को क्षेत्रीय रियायतें देनी होंगी।

खबरों के मुताबिक रूस की सेनाएं डोनेट्स्क क्षेत्र के महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क पर किसी भी समय कब्जा कर सकती हैं। वे बहुत करीब हैं। रूस का कब्जा होने के बाद पुतिन इसे शांति वार्ता में दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- India-Uzbekistan: मोदी ने उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात से पहले एक बयान दिया था। उन्होंने कहा, वे देखना चाहते हैं कि पुतिन युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर हैं या नहीं। विटकॉफ की तरह ही उन्होंने यह संकेत दिया कि यूक्रेन को उन भूभागों को छोड़ना पड़ सकता है, जिन्हें रूस अपने कब्जे में ले चुका है। रूस को भी भूमि छोड़ना स्वीकार करना होगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि रूस-यूक्रेन शांति संधि के बदले में पुतिन क्या देने को तैयार होंगे। यूरोपीय संघ और यूक्रेन को चिंता है कि बिना उनकी भागीदारी के कोई समझौता होने पर वह पुतिन को लाभ पहुंचाएगा। इससे अन्य यूरोपीय देशों पर भी खतरा पैदा होगा। 

ये भी पढ़ें- Trump Army Use Case: अमेरिकी सेना तैनाती मामले में ट्रंप पर मुकदमा शुरू; निर्वासन के लिए बल तैनात करने के आरोप

कब शुरू हुई लड़ाई, अब तक कितने लोग मारे गए?
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 में हिंसक संघर्ष शुरू हुआ था। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहले इसे विशेष सैन्य अभियान बताया था। हालांकि, टकराव बढ़ता गया और अब दोनों देशों का युद्ध बीते 42 महीने से जारी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों देशों के इस हिंसक संघर्ष में अब तक 10 लाख से अधिक लोग हताहत हुए हैं। बीते दिनों यूक्रेन ने जब रूस के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया तो संघर्ष और बढ़ने की आशंका पैदा हुई। अब दोनों देशों के बीच युद्धविराम के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी समकक्ष पुतिन से अलास्का में शुक्रवार को मिलने वाले हैं। दोनों की मुलाकात से पहले आया जेलेंस्की का बयान अविश्वास और आशंकाओं को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed