फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Volodymyr Zelensky. appeals Global leaders should participate in peace summit

Ukraine: रूस से युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की अपील, शांति शिखर सम्मेलन में भाग लें वैश्विक नेता

Sun, 26 May 2024 06:53 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 26 May 2024 06:53 PM IST
सार

वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मैं अभी खार्किव में हूं। दुर्भाग्य है कि यह शहर रूस की सीमा के करीब है। हर दिन रूसी सेना शहर पर गोलाबारी कर रही है। शहर में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं। रूस सभी को डरा रहा है।

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelensky. appeals Global leaders should participate in peace summit
वलोडिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को वैश्विक नेताओं से अपील की है। उन्होंने वैश्विक नेताओं से आग्रह किया है कि 15 जून से शुरू होने वाले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन में आप सभी भाग लें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी देश अकेले और बिना सहायता के ऐसे युद्धों को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड के साथ मिलकर यूक्रेन शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

बाइडन-जिनपिंग से अपील
जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 80 से अधिक देशों ने सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। उन्होंने नेताओं से शांति को बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शांति कों बढ़ाने के लिए नेतृत्व करें। वैश्विक बहुमत के प्रयासों से शांति स्थापित हो सकती है। रूस की आक्रमकता के खिलाफ एकजुट होना आवश्यक है।

विज्ञापन

आसपास के देशों को भी धमका रहा है रूस
उन्होंने कहा कि मैं अभी खार्किव में हूं। दुर्भाग्य है कि यह शहर रूस की सीमा के करीब है। हर दिन रूसी सेना शहर पर गोलाबारी कर रही है। शहर में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं। रूस सभी को डरा रहा है। खार्किव का एक भी जिला या सड़क ऐसा नहीं है जो रूस के आतंक से पीड़ित न हो। रूस आसपास के सभी देशों को डरा रहा है। उसने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन के उप विदेश मंत्री भारत से कर चुके हैं अपील
दोनों देशों के युद्ध को दो साल पूरे होने पर यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा था कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं। बोरोवेत्स ने कहा कि सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। वह रूस-यूक्रेन जंग के शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अधिक मुखर होकर कार्रवाई कर सकता है। बोरोवेत्स ने कहा, पीएम मोदी ने गत वर्ष उज्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति से यह तक कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। इस बयान को पूरी दुनिया का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में भारत को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed