फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine MP Andriy Parubiy shot dead Updates carefully planned shooting in Lviv Hindi news

Andriy Parubiy Killed: यूक्रेनी सांसद एंड्री पारुबी की गोली मारकर हत्या, जेलेंस्की बोले- यह एक सोची-समझी साजिश

Sun, 31 Aug 2025 06:29 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 31 Aug 2025 06:29 AM IST
सार

यूक्रेन के सांसद और पूर्व संसद अध्यक्ष एंड्री पारुबी की ल्विव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे भयावह और पूर्व नियोजित अपराध बताया। यूरोपीय संसद अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति पोरोशेंको ने भी इस हत्याकांड पर शोक जताया है। 

विज्ञापन
Ukraine MP Andriy Parubiy shot dead Updates carefully planned shooting in Lviv Hindi news
यूक्रेन में सांसद की गोली मारकर हत्या - फोटो : एक्स@EP_President / एडॉब स्टॉक

विस्तार

यूक्रेन के सांसद और संसद के पूर्व प्रमुख एंड्री पारुबी की ल्विव शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसे 'सुनियोजित हमला' बताया है। हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और फरार अपराधी की तलाश जारी है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हत्या को 'भयावह अपराध' बताया। इसके बाद शोक जताते हुए उन्होंने इसे पूर्व नियोजित हत्या बताया। जेलेंस्की ने कहा कि ये एक सोची समझी साजिश है। हत्याकांड की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार सभी संसाधन झोंकेगी।

विज्ञापन


यूरोपीय संसद अध्यक्ष ने जताया दुख
वहीं पारुबी की हत्या के बाद यूरोपीय संसद अध्यक्ष रोबर्टा मेटसोला और पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने भी गहरा दुख जताया। पोरोशेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि सेना, भाषा और आस्था पर हमला है। एंड्री परुबी यूक्रेन के सच्चे सपूत थे। यह एक आतंकवादी हमला है और दोषियों को सज़ा मिलनी ही चाहिए। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RIC vs US: ट्रंप की टैरिफ-हठधर्मिता के बीच तीन दिग्गज एक मंच पर, क्या नई वैश्विक व्यवस्था की इबारत लिख पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

पारुबी ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पारुबी को कई बार गोली मारी गई। इससे पहले कोई मदद या फिर आपातकालीन सेवाएं पहुंच पातीं, उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हमलावर शॉर्ट बैरल वाले हथियार से लैस था और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूरी तरह से तैयार होकर हत्या के इरादे से आया था।

ये भी पढ़ें:- SCO Summit: मोदी-जिनपिंग-पुतिन देंगे पूरी दुनिया को संदेश; क्या काम आएगी कम खोकर ज्यादा साध लेने की रणनीति?

पारुबी के बारे में जानिए?
54 साल के पारुबी यूक्रेनी संसद के एक सक्रिय सदस्य थे और 2016 से 2019 तक संसद अध्यक्ष भी रहे। वे 2004 की ऑरेंज क्रांति और 2013-14 के माइडान आंदोलन में अहम भूमिका निभा चुके थे। खासकर माइडान आंदोलन में वे कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई करते दिखे थे, जिसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने 2014 में यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य किया और 2019 में भाषा कानून पास करवाने में प्रमुख भूमिका निभाई, जिसके तहत सार्वजनिक जीवन में यूक्रेनी भाषा को अनिवार्य किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed