फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine media claims capture indian man fighting for russian army

War: यूक्रेन का दावा- रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे भारतीय को पकड़ा; जानें जारी हुए वीडियो में क्या कह रहा युवक

Wed, 08 Oct 2025 10:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Oct 2025 10:57 AM IST
सार

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, भारतीय युवक ने बताया कि उसे रूसी अधिकारियों की तरफ से एक ऑफर दिया गया, जिसमें कहा गया कि अगर वह एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करके रूसी सेना में सेवाएं दे तो उसकी सजा माफ हो सकती है। 

विज्ञापन
ukraine media claims capture indian man fighting for russian army
यूक्रेनी सेना ने भारतीय युवक को पकड़ा - फोटो : एक्स/@wartranslated

विस्तार

यूक्रेनी मीडिया ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सेना ने एक भारतीय युवक को पकड़ा है, जो रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहा था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेनी सेना द्वारा पकड़ा गया युवक 22 साल का मजोती साहिल मोहम्मद है, जो गुजरात के मोरबी का निवासी बताया जा रहा है। अभी भारत सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और फिलहाल यूक्रेनी दावे की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पढाई के लिए रूस गया था मजोती साहिल मोहम्मद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव स्थित भारतीय दूतावास को भी अभी तक यूक्रेन की तरफ से कोई आधिकारिक संचार नहीं मिला है। यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय युवक मजोती साहिल मोहम्मद पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन ड्रग्स संबंधी एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसे रूस में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यूक्रेनी सेना की 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने मजोती साहिल मोहम्मद की वीडियो रिकॉर्ड कर जारी की है, उसमें साहिल ने बताया कि उसे रूसी अधिकारियों की तरफ से एक ऑफर दिया गया, जिसमें कहा गया कि अगर वह एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करके रूसी सेना में सेवाएं दे तो उसकी सजा माफ हो सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में ही रहना चाहता है पकड़ा गया भारतीय युवक
साहिल रूसी सेना में शामिल हो गया, लेकिन जल्द ही उसने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, साहिल का कहना है कि वह लड़ाई नहीं लड़ना चाहता और उसे मदद चाहिए। उसने रूस वापस जाने से भी इनकार कर दिया। उसने कहा है कि या तो वह यूक्रेन में रहना चाहता है या फिर भारत वापस लौटना चाहता है। साहिल ने बताया कि 'उसे रूस की तरफ से सेना में सेवाएं देने के बदले 1200 से 18000 अमेरिकी डॉलर की सैलरी देने की बात भी कही गई थी, लेकिन उसे कभी कोई पैसा नहीं मिला।'


भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे रूसी सेना में शामिल होने की किसी भी पेशकश से दूर रहें। विदेश मंत्रालय ने बीते महीने बताया कि अभी भी 27 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed