फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Dy Foreign Minister on conflict with Russia, said India has to be part of peace-finding solution

War: 'भारत को बनना होगा शांति के लिए चल रही कवायद का हिस्सा', रूसी हमलों पर यूक्रेनी उप-विदेश मंत्री का बयान

Fri, 23 Feb 2024 09:17 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

भारत ने हमेशा ही रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही आम लोगों की हत्याओं की निंदा की है। साथ ही संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान भी किया है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।

विज्ञापन
Ukraine Dy Foreign Minister on conflict with Russia, said India has to be part of peace-finding solution
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेट्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 500 से अधिक दिन बीत चुके हैं। फिर भी यह जंग थमने का नाम नहीं ले रही। दोनों देशों में से कोई भी हथियार नीचे डालने को तैयार नहीं है। कई देशों की मध्यस्थता के बाद भी युद्ध रुकता नहीं दिख रहा। इस बीच, यूक्रेन की उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेट्स ने भारत को ग्लोबल साउथ की आवाज बताया। साथ ही कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में भारत को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


ग्लोबल साउथ देशों की शक्तिशाली आवाज
इरीना बोरोवेट्स ने बताया कि यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, 'भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, यह निश्चित रूप से ग्लोबल साउथ देशों की शक्तिशाली आवाज है। भारत मेरे देश की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। तो उस अर्थ में, हमारे पास पूर्ण समर्थन है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालांकि, भारत इस पर और अधिक बोल सकता है। शांतिपूर्ण समाधान खोजने की दिशा में अधिक कार्रवाई कर सकता है। भारत को शांति खोज समाधान का हिस्सा बनना होगा। हमने भारत को स्विट्जरलैंड में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है। हमें वहां भारत के प्रतिनिधित्व की बहुत उम्मीद है। '
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की हत्या की भारत ने हमेशा की निंदा
भारत ने हमेशा ही रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही आम लोगों की हत्याओं की निंदा की है। साथ ही संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान भी किया है। पिछले साल उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। इसके अलावा, भारत की अध्यक्षता में जी-20 की विज्ञप्ति में भी यह बात दोहराई गई थी। 

भारत और नॉर्वे के बीच संबंध मजबूत
इससे पहले, नॉर्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोत्जफेल्ट क्राविक ने भारत और नॉर्वे के बीच संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक मुद्दों के समाधान खोजने के प्रति मजबूत और समान प्रतिबद्धता है।


उन्होंने आगे कहा, 'हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं। हमारी बहुपक्षवाद, अंतर्राष्ट्रीय कानून, कुछ वैश्विक मुद्दों का समाधान खोजने के लिए समान प्रतिबद्धता है, जिनसे हम निपट रहे हैं। इसलिए हमने कई मुद्दों के बारे में बहुत अच्छी चर्चा की है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed