{"_id":"689efbb57be9096fc6096fff","slug":"ukraine-defences-face-challenge-as-russian-troops-make-gains-ahead-of-putin-trump-summit-in-alaska-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Putin Trump Meeting: रूसी सैनिकों ने बनाई बढ़त, रक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी-यूक्रेन के लिए बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Putin Trump Meeting: रूसी सैनिकों ने बनाई बढ़त, रक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी-यूक्रेन के लिए बढ़ रहा खतरा
Fri, 15 Aug 2025 02:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:49 PM IST
सार
यूक्रेन के करीब 20 फीसदी हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया है, जिनमें डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसान और जापोरेज्जिया के इलाके शामिल हैं। रूस की सेना यूक्रेन के कोयला खनन शहर डोब्रोपिलिया की तरफ बढ़ रही है। रक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे में पुतिन, ट्रंप के साथ बैठक से पहले ये दिखाना चाहते हैं कि रूस की सेना आगे बढ़ रही है और यूक्रेन अपनी जमीन खो रहा है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच अलास्का में शिखर सम्मेलन होना है, उससे पहले रूस की सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक क्षेत्र डोनेट्स्क में बढ़त बना ली है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते की बढ़त रूस के लिए सफलता है और यह यूक्रेन के लिए एक संभावित खतरनाक क्षण है। सीबीए इनिशिएटिव्स सेंटर के एक वरिष्ठ विश्लेषक मायकोला बिलेस्कोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन पर दबाव बनाने के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं।
युद्धक्षेत्र में बढ़त से रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है रूस
बिलेस्कोव ने कहा, 'यूक्रेन के लिए मुख्य जोखिम यह है कि क्रेमलिन युद्ध के मैदान में कुछ स्थानीय बढ़त को बातचीत की मेज पर रणनीतिक जीत में बदलने की कोशिश करेगा।' राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन युद्धविराम समझौते के तहत डोनेट्स्क क्षेत्र से हट जाए। जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। यूक्रेन के करीब 20 फीसदी हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया है, जिनमें डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसान और जापोरेज्जिया के इलाके शामिल हैं। रूस की सेना यूक्रेन के कोयला खनन शहर डोब्रोपिलिया की तरफ बढ़ रही है। रक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे में पुतिन, ट्रंप के साथ बैठक से पहले ये दिखाना चाहते हैं कि रूस की सेना आगे बढ़ रही है और यूक्रेन अपनी जमीन खो रहा है।
यूक्रेन की सप्लाई चेन काट रहा रूस
कार्नेगी एंडोमेंट के सैन्य विश्लेषक माइकल कॉफमैन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि यह आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी कि अग्रिम पंक्ति ध्वस्त हो रही है या नहीं। बीलेस्कोव ने कहा कि रूस, यूक्रेन की अग्रिम पंक्ति में सेंध लगाकर उसे एक गलियारे में बदलने पर फोकस कर रहा है ताकि उसकी जमीनी सेना को सहायता मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन की एंटी-DEI गाइडलाइन को किया रद्द, शिक्षकों की याचिका पर हो रही थी सुनवाई
रूसी सेना भारी किलेबंदी वाले शहरों पर हमले करने से बच रही है और खुले इलाकों पर नियंत्रण कर रही है, जहां यूक्रेनी सैनिकों की कमी होती है। इस रणनीति से रूस, यूक्रेन के कोस्तियान्तिनिव्का शहर पर कब्जे के करीब है और कई अन्य शहर भी रूस के रडार में हैं। रूस, यूक्रेनी शहरों की सप्लाई चेन काटने की तैयारी कर रहा है, जिससे बिना लड़े ही यूक्रेन के शहरों पर रूस का कब्जा हो सकता है।