फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis uk prime minister boris johnson made a six-point agenda against russian president vladimir putin

यूक्रेन संकट: ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने पुतिन को घेरने की बनाई योजना, जानें उनके छह सूत्री एजेंडे के बारे में

Sun, 06 Mar 2022 09:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Mar 2022 09:29 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस और व्लादिमीर पुतिन को हारना ही होगा। हमारी ओर से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति समर्थन जताना ही केवल पर्याप्त नहीं है बल्कि हम सबको सेना के दम पर नियमों को बदलने की कोशिशों के खिलाफ भी खड़े होना होगा। 
 

विज्ञापन
Ukraine crisis uk prime minister boris johnson made a six-point agenda against russian president vladimir putin
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन रूस के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हैं। उन्होंने रूस को हराने के लिए छह सूत्रीय योजना भी तैयार कर ली है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस और व्लादिमीर पुतिन को हारना ही होगा। हमारी ओर से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति समर्थन जताना ही केवल पर्याप्त नहीं है बल्कि हम सबको सेना के दम पर नियमों को बदलने की कोशिशों के खिलाफ भी खड़े होना होगा। 

विज्ञापन


बोरिस जॉनसन ने अपने छह सूत्रीय योजना को लेकर कहा कि विश्व भर के नेताओं को एक साथ आकर यूक्रेन की मदद करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय गठबंधन बनाना चाहिए। साथ ही आत्मरक्षा की यूक्रेन की कोशिशों का भी समर्थन करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, बोरिस जॉनसन ने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहिए, लेकिन साथ में यूक्रेन में रूसी आक्रामकता का विरोध भी करना चाहिए। यही नहीं नाटो देशों के बीच सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी तेजी से काम किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उपजे संकट को लेकर अपनी छह सूत्रीय योजना को बताते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि मौजूदा संकट को टालने के लिए कूटनीति का सहारा लेना चाहिए, इसमें यूक्रेन भी शामिल हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नाटो देशों के बीच सहयोग को मजबूती देने के लिए ठोस कोशिशें की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं बोरिस जॉनसन के छह सुझाव

  1. विश्व नेताओं को यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन तैयार करना चाहिए
  2. यूक्रेन के आत्मरक्षा के प्रयासों को मजबूत करना
  3. रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ाना
  4. यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक जुट हो विरोध करे
  5. युद्ध के खिलाफ  यूक्रेन की वैध सरकार को साथ लेकर राजनयिक समाधान के प्रयास किए जाएं
  6. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से जुड़े देश सुरक्षा मजबूत करने को लेकर अभियान तेज करें


वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस लड़ाई को जीतने के लिए पूरे विश्व से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी हार हुई तो यह समूचे यूरोप की हार होगी। दूसरी तरफ, पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा था कि यूक्रेन के सारे शहर खुद ही आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो हम तब तक बमबारी करते रहेंगे जब तक यूक्रेन पूरी तरह से समर्पण नहीं कर देता। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश जारी कर रूसी जनता से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हम हमारे दम पर हमारा इतिहास रचना चाहते हैं और शांति व ईमानदारी से जीना चाहते हैं।  आपको बताया गया है कि यूक्रेन रूस के लिए एक खतरा है, यह अतीत में भी नहीं था,  अभी भी नहीं है और भविष्य में भी रूस के लिए खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed