फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis : Chinese ambassador to America claims, said weapons have not been sent to Russia yet

यूक्रेन संकट : अमेरिका में चीनी राजदूत का दावा, कहा- रूस को अब तक नहीं भेजे हथियार

Tue, 22 Mar 2022 12:51 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग।
एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Mar 2022 12:51 AM IST
सार

यूक्रेन संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड का दौरा करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति 25 मार्च को पोलैंड की राजधानी वारसॉ की यात्रा करेंगे, जहां वह पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक के दौरान चर्चा करेंगे कि कैसे यूक्रेन पर रूस के अनुचित और अकारण युद्ध के समय अमेरिका, अन्य सहयोगियों और भागीदारों के साथ, मानवीय संकट का जवाब दे रहा है।

विज्ञापन
Ukraine crisis : Chinese ambassador to America claims, said weapons have not been sent to Russia yet
यूक्रेन में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में चीनी राजदूत किन गैंग ने कहा है कि उनके देश ने यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए रूस को हथियार नहीं भेजे हैं। हालांकि चीन भविष्य में ऐसा नहीं करेगा, इस संभावना से उन्होंने इनकार नहीं किया। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई फोन वार्ता में बाइडन ने जिनपिंग को इस मामले को लेकर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


अमेरिका में चीनी राजदूत ने कहा, यह एक गलत सूचना है कि चीन रूस को सैन्य सहायता दे रहा है। हम इसे खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, इसके बजाय, चीन खाना, दवाईयां, सोने के लिए बिस्तर, बच्चों के खाने का सामान, भेज रहा है, किसी भी पार्टी को हथियार और बारूद नहीं भेज रहा। रूस की तरह ही चीन के संबंध भी अमेरिका के साथ अच्छे नहीं हैं। 
विज्ञापन


चीन ने अभी तक यूक्रेन पर हमले के लिए रूसी आलोचना से बचने की कोशिश की है जबकि अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे अधिकारियों ने चीन से यह अपील की थी। सीबीएस के टॉक शो में किन गैंग ने कहा कि बीजिंग लगाता शांतिवार्ता को बढ़ावा दे रहा है और तुरंत युद्धविराम की अपील कर रहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि जिस तरह की सार्वजनिक निंदा पश्चिम चाहता है, उससे कोई मदद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पोलैंड जाएंगे बाइडन
यूक्रेन संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड का दौरा करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति 25 मार्च को पोलैंड की राजधानी वारसॉ की यात्रा करेंगे, जहां वह पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक के दौरान चर्चा करेंगे कि कैसे यूक्रेन पर रूस के अनुचित और अकारण युद्ध के समय अमेरिका, अन्य सहयोगियों और भागीदारों के साथ, मानवीय संकट का जवाब दे रहा है। बता दें कि पोलैंड में यूक्रेन से पलायन करने वाले करीब 20 लाख लोगों ने शरण ले रखी है। बाइडन यहां नाटो और अन्य सहयोगियों के साथ बनी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

चीनी मंत्री ने यूक्रेन संकट को हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसा बताया
चीन के उप विदेश मंत्री ली युचेंग ने मौजूदा यूक्रेन संकट और हिंद-प्रशांत में भू-राजनीतिक रंगमंच के बीच तुलना करते हुए कहा है कि ये हालात हमें हालात को समझने के लिए एक आइना दिखाते हैं। उन्होंने कहा, हम यह नहीं कह सकते हैं कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इस तरह के संकट को कैसे रोक सकते हैं लेकिन ये हालात एकदम से निर्मित नहीं हुए हैं। 

ली युंचेंग ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व शांति और स्थिरता के लिए एक लंगर है। इसे सभी पक्षों द्वारा पोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने पूछा, क्या हमें मदद के लिए एक खुले व समावेशी परिवार का निर्माण करना चाहिए अथवा शीत युद्ध की मानसिकता और समूह टकराव के आधार पर छोटे ब्लॉकों का गठन करना चाहिए। ली ने कहा कि जब से यूक्रेन में संकट शुरू हुआ है, चीन ने शांति के लिए बातचीत को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है।

शांति के लिए अपना समर्थन दिया है और बातचीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। ली ने कहा, ब्लॉक राजनीति और सामूहिक टकराव को खारिज किया जाना चाहिए। चीनी मंत्री ने कहा कि वैश्वीकरण को हथियारीकृत नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे हालात और खराब होंगे। और प्रतिबंधों का दुरुपयोग पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी नतीजे लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed