फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Crisis: After America, New Zealand also urging citizens to leave Ukraine 'immediately' Russia can attack anytime

यूक्रेन में बन रहे युद्ध जैसे हालात: अमेरिका के बाद न्यूजीलैंड ने भी अपने नागरिकों को वापस बुलाया, कभी भी रूस कर सकता है हमला 

Sat, 12 Feb 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Feb 2022 01:53 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन में उनका कोई राजनयिक मिशन नहीं है। ऐसे में वह अपने नागरिकों को सीमित सहायता ही प्रदान कर सकते हैं। इसलिए नागरिक पहले ही यूक्रेन छोड़ दें। उधर, अमेरिका के अलावा अन्य देश भी इसी तरह की अपील अपने नागरिकों से कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Ukraine Crisis: After America, New Zealand also urging citizens to leave Ukraine 'immediately' Russia can attack anytime
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency

विस्तार

यूक्रेन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। रूस से सटी सीमा पर युद्ध जैसे हालात पनप रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि, रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला बोल सकता है, इसके बाद विश्व युद्ध जैसे हालात होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसके संकेत पहले ही दे चुके हैं। इस बीच न्यूजीलैंड ने भी अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन में बसे उसके नागरिक तुरंत देश छोड़कर अपने मुल्क वापस चले आएं। 

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका भी अपने नागरिकों को वापस आने की सलाह दे चुका है। जो बाइडन कह चुके हैं कि अमेरिकी नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ देना चाहिए। अगर अमेरिका सेना भेजकर अपने नागरिकों को वहां से निकालता है तो विश्व युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे।  
विज्ञापन

 
जल्द बदल सकती है यूक्रेन की स्थिति 
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति कभी भी बदल सकती है। ऐसे में नागरिकों को उसे छोड़ देना चाहिए। बयान में कहा गया है कि यूक्रेन में न्यूजीलैंड का कोई राजनयिक मिशन नहीं है। ऐसे में नागरिकों को सीमित सहायता ही प्रदान की जा सकती है। इसलिए, उन्हें पहले ही सतर्क होकर न्यूजीलैंड वापस चले आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य देश भी कर चुके हैं अपील
अमेरिका और न्यूजीलैंड के अलावा इस सप्ताह की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया, जापान, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया भी अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दे चुके हैं। दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है कि रूस बीजिंग ओलंपिक के अंत से पहले ही अपने पड़ोसी देश पर हमला कर सकता है। हालांकि, रूस इन आरोपों का बार-बार खंडन कर रहा है। 

यूक्रेन से राजनयिक कर्मचारियों की कटौती कर रहा रूस
दोनों देशों के बीच छिड़े विवाद और युद्ध जैसे हालातों के बीच रूस ने यूक्रेन से राजनयिक कर्मचारियों की कटौती करना शुरू कर दिया है। एक न्यूज एजेंसी मुताबिक, रूस का कहना है कि वह यूक्रेन से राजनयिक कर्मचारियों की कटौती कर रहा है। 


रूस को कड़े प्रतिबंधों के चेतावनी
यूक्रेन मामले पर रूस के साथ पश्चिमी देशों की तनातनी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित पश्चिमी नेताओं ने रूस को चेतावनी दी है कि अगह वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उधर, व्हाइट हाउस ने कहा है कि, जिस तरह से पुतिन ने अपनी सेना का निर्माण किया है और उन्हें यूक्रेन में तैनात किया है, और हमें जो खुफिया जानकारी मिली है, उससे स्पष्ट है कि रूस सैन्य कार्रवाई करेगा। यह काफी तेजी से हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed