फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK YouTuber Miles Routledge Jokes Of Dropping Nukes On India In Racist Rant news in hindi

UK: ब्रिटिश यूट्यूबर को भारतीयों का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, परमाणु हमले की धमकी देने पर घिरे; हटानी पड़ी पोस्ट

Fri, 23 Aug 2024 10:20 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज ने अपने वीडियो में भारतीयों के बात करने के तरीके का भी मजाक उड़ाया। उसने एक अलग ट्वीट में भारत का मजाक बनाते हुए परमाणु हथियार लॉन्च करने की धमकी दी।

विज्ञापन
UK YouTuber Miles Routledge Jokes Of Dropping Nukes On India In Racist Rant news in hindi
माइल्स रूटलेज - फोटो : फेसबुक/ Miles Routledge

विस्तार

ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज एक बार फिर चर्चाओं में है। उसने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीयों का मजाक बनाते हुए एक के बाद एक कई नस्लवादी टिप्पणियां की हैं। इतना ही नहीं भारत का मजाक बनाते हुए उसने देश पर परमाणु बम गिराने की बात तक कह दी। इससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने नस्लवादी टिप्पणियों के लिए माइल्स की कड़ी आलोचना की। इस पर यूट्यूबर ने अपने पोस्ट हटा लिए। 

विज्ञापन


भारत पर गिरा दूंगा परमाणु बम
रूटलेज ने अपने वीडियो में भारतीयों के बात करने के तरीके का भी मजाक उड़ाया। उसने एक अलग ट्वीट में भारत का मजाक बनाते हुए परमाणु हथियार लॉन्च करने की धमकी दी। उसने कहा, 'जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं ब्रिटिश हितों और मामलों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी विदेशी शक्ति को स्पष्ट चेतावनी के रूप में परमाणु साइलो खोलूंगा। मैं बड़ी घटनाओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं छोटे से छोटे उल्लंघन पर पूरे देश पर परमाणु हमला कर दूंगा।'
विज्ञापन


इसके थोड़ी देर बाद उसने इसी पोस्ट पर एक और कमेंट लिखा, 'अरे, मैं इसे सिर्फ भारत के लिए ही न्यूक्लियर लॉन्च कर सकता हूं।'



सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा, तो यूट्यूबर ने की बदतमीजी
इस बार ब्रिटिश यूट्यूबर ने ना सिर्फ भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी की बल्कि इसके खिलाफ बोलने वाले लोगों का भी मजाक बनाया। माइल्स अपनी टिप्पणी पर खेद जताने की जगह उनसे सवाल पूछने वालों के लिए भी खराब भाषा का इस्तेमाल किया। एक यूजर ने यूट्यूबर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया तो इस पर उसने जवाब देते हुए कहा, 'मानो या न मानो लेकिन मुझे भारत बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं बिना नाम की आईडी के पीछे छुपे भारतीय को भी पहचान रहा हूं। अगर कोई ऑनलाइन आकर आपसे बदतमीजी करता है तो वह भारतीय होता है। ऐसे में मैं भारतीयों को नापसंद करता हूं।'

तुम मुझे नहीं ढूंढ पाओगे
माइल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तब खींचा, जब उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा करके भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक गुमनाम एक्स यूजर को भारतीय कहते हुए उन्होंने लिखा, 'भारतीय मुझे खोजने की धमकी देते हैं, लेकिन यह उन पर उल्टा पड़ता है। तुम नहीं, लेकिन मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा और फिर तुम्हें मांगते हुए वीडियो बनाना होगा।'


तालिबान ने हिरासत में लिया तो बोला था- मजेदार छुट्टियां
यूट्यूबर माइल्स रूटलेज का अकाउंट लॉर्ड माइल्स के नाम से है। 126,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर वाला यह आदमी तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंसा था और तब यह पहली बार 2021 में चर्चा में आया था। रूटलेज को डेंजर टूरिस्ट के नाम से भी लोग जानते हैं। 2023 में अपनी तीसरी यात्रा पर रूटलेज को तालिबान खुफिया विभाग ने आठ महीने तक हिरासत में रखा था। इस यूट्यूबर ने इसे एक अनुभव बताते हुए कहा था कि यह उसकी ‘सबसे ज्यादा आनंददायक छुट्टियां’ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed