फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK to lift Covid test requirements for vaccinated travellers, PM Johnson announced

ब्रिटेन में कोविड टेस्ट से राहत: दोनों टीके लगवा चुके विदेशी यात्रियों को नहीं कराना होगा परीक्षण, जॉनसन का एलान

Tue, 25 Jan 2022 09:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 Jan 2022 09:42 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि कारोबार व यात्रा के लिए देश के द्वार जल्द खोले जाएंगे। आप यह बदलाव जल्द देखेंगे ताकि ब्रिटेन आने वाले यात्रियों का यदि टीकाकरण या दोहरा टीकाकरण हो चुका है तो उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
UK to lift Covid test requirements for vaccinated travellers, PM Johnson announced
Boris Johnson - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन जाने वाले विदेशी यात्रियों को जल्द ही कोविड टेस्ट कराने की झंझट से मुक्ति मिल सकती है। जिन लोगों को दोनों टीके लगे चुके हैं या पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या जिनका दोहरा टीकाकरण हो चुका है, उन्हें ब्रिटेन पहुंचने पर कोविड टेस्ट नहीं कराना होगा। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि कारोबार व यात्रा के लिए देश के द्वार जल्द खोले जाएंगे। आप यह बदलाव जल्द देखेंगे ताकि ब्रिटेन आने वाले यात्रियों का यदि टीकाकरण या दोहरा टीकाकरण हो चुका है तो उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह टीकाकृत लोगों के लिए कोरोना वायरस परीक्षण की अनिवार्यता को खत्म कर रही है। 
विज्ञापन


इस फैसले को ट्रैवल इंडस्ट्री ने बड़ा कदम बताते हुए उसकी तारीफ की है। पीएम जॉनसन ने कहा कि उनका देश बताना चाहता है कि वह अब कारोबार व यात्रियों के लिए खुल रहा है। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने कहा कि ये परिवर्तन 11 फरवरी से लागू होंगे। स्कूली बच्चों के मध्यावधि अवकाश भी इस वक्त तक खत्म हो जाएंगे। टीके लगवा चुके यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हम ब्रिटेन को मुक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी के कारण कई प्रतिबंधों से प्रभावित ब्रिटेन की पर्यटन और ट्रैवल फर्मों ने इस कदम का स्वागत किया है। कोरोना टेस्ट की बाध्यता खत्म होने से ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक हो जाएगा। लगभग दो साल बाद ब्रिटेन में निर्बाध यात्रा का दौर शुरू होगा। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।  ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण की घटती दर को देखते हुए बीते दिनों मास्क की अनिवार्यता समेत कई अन्य राहतों की घोषणा की जा चुकी है। 

पुलिस कर रही लॉकडाउन में पीएम आवास पर हुई पार्टियों की जांच
ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान पीएम आवास (डॉउनिंग स्ट्रीट) पर पार्टी आयोजित कर विवादों में फंसे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लंदन पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह यहां आयोजित पार्टियों की जांच कर रही है। महानगर पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डिक ने लंदन विधायिका के सामने दिए बयान में खुलासा किया कि मामले की जांच चल रही है।


क्रेसिडा ने बताया कि स्कॉटलैंड यार्ड अब डॉउनिंग स्ट्रीट पर हुए कई कार्यक्रमों की जांच कर रही है। दरअसल, बोरिस जॉनसन ने जून 2020 में अपने जन्मदिन पर लॉकडाउन के दौरान एक पार्टी का आयोजन किया था। यद्यपि इस मामले को लेकर जॉनसन माफी मांग चुके हैं। क्रेसिडा ने कहा, हम हर महत्वपूर्ण जानकारी को सार्वजनिक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed