फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK sends naval ship announces support for maritime aid corridor to boost aid for Gaza

UK: गाजा में मानवीय मदद के लिए ब्रिटेन ने भेजा नौसैनिक जहाज, समुद्र में रक्षा मिशन के लिए समर्थन का किया एलान

Sun, 07 Apr 2024 03:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

UK: यूके सरकार ने गाजा में लोगों की मदद के लिए सैन्य और नागरिक समर्थन का एलान किया है। इसके तहत पूर्वी भूमध्य सागर में नौसेना का जहाज तैनात किया जाएगा।  

विज्ञापन
UK sends naval ship announces support for maritime aid corridor to boost aid for Gaza
यूके विदेश सचिव डेविड कैमरून - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूके सरकार ने गाजा में मानवीय मदद के लिए लिए सैन्य और नागरिक समर्थन की घोषणा की है। इसके तहत पूर्वी भूमध्य सागर में एक नौसेना जहाज की तैनाती की जाएगी। ब्रिटेन द्वारा इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा गाजा में समुद्री सहायता गलियारा स्थापित करने के लिए सैन्य और नागरिक सहायता के एक पैकेज की घोषणा की जा रही है, जिसमें जीवन रक्षक मिशन में शामिल होने के लिए रॉयल नेवी जहाज की तैनाती भी शामिल है।इस तरह से यूके द्वारा साइप्रस से गाजा तक एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय समुद्री गलियारे की स्थापना का समर्थन करेगा। यूके सरकार ने गाजा के लोगों की मदद के लिए लिए 9.7 मिलियन डॉलर के पैकेज का भी एलान किया है। 

विज्ञापन


गाजा की हर संभव मदद करेगा ब्रिटेन
प्रेस विज्ञप्ति में ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वह हवा, जमीन और समुद्र के माध्यम से गाजा की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूके की रॉयल एयर फोर्स ने गाजा के समुद्र तट पर पांच एयरड्रॉप किए हैं, जिससे पानी और राशन समेत 40 टन से अधिक खाद्य आपूर्ति सुरक्षित रूप से पहुंचाई गई। सरकार के अनुसार बंधकों को सुरक्षित घर पहुंचाने का सबसे तेज तरीका स्थायी युद्धविराम है।
विज्ञापन


गाजा की स्थिति गंभीर है- डेविड कैमरन
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ साझेदारी के तहत गाजा के लिए सबसे बड़ी मदद भेजी गई है। जरूरतमंद परिवारों को 2,000 टन से अधिक खाद्य सहायता वितरित की जा रही है। विदेश सचिव डेविड कैमरन ने गाजा की स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि यूके उन लोगों को सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है। उनके अनुसार गाजा में स्थिति गंभीर है और वहां अकाल की संभावना है। हम उन लोगों को सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गाजा में मरने वालों की संख्या 33,000 से अधिक हो गई थी। हाल ही में इस्राइल द्वारा हमले में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कार्यकर्ता मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed