फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK sanctions heads of Russian penal colony where Alexei Navalny died

Britain: रूसी पैनल कॉलोनी के प्रमुखों पर ब्रिटेन का प्रतिबंध, विपक्षी नेता नवलनी की मौत का ठहराया जिम्मेदार

Wed, 21 Feb 2024 09:17 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, लंदन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

ब्रिटेन ने आर्कटिक पैनल कॉलोनी के प्रभारी वादिम कलिनिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। डेविड कैमरन ने कहा कि वरिष्ठ जेल अधिकारी नवलनी की हिरासत के लिए जिम्मेदार है, जहां नवलनी ने अंतिम सांसे ली थी। 

विज्ञापन
UK sanctions heads of Russian penal colony where Alexei Navalny died
ब्रिटेन - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की मौत ने दुनियाभर के देशों को हैरान कर दिया था। जिसके बाद रुस के विरोधी देशों ने तमाम प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस बीच, ब्रिटेन ने आर्कटिक पैनल कॉलोनी के प्रभारी वादिम कलिनिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को सुनक सरकार ने इस बात की घोषणा की। नए प्रतिबंधों के तहत उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि वादिम कलिनिन उस जेल के देखरेख कर रहे थे, जहां नवलनी को दो सप्ताह तक अकेले रखा गया था। 
विज्ञापन


आर्कटिक पैनल कॉलोनी के प्रभारी पर प्रतिबंध-डेविड कैमरन
यूके फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) के मुताबिक दावा किया गया कि तीन साल की जेल में नवलनी की हालत खराब हो गई थी और उन्हें चिकित्सा उपचार से जानबूझकर दूर रखा गया था। हिरासत के दौरान नवलनी को कई यातनाएं झेलनी पड़ी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि रूसी अधिकारियों ने नवलनी को एक खतरे के रूप में देखा और उन्होंने उसे चुप कराने की बार-बार कोशिश की। रुस में शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों के लिए उन्हें बंदी बनाया गया, जिसके बाद उन्हें आर्कटिक दंड कॉलोनी(आर्कटिक पैनल कॉलोनी) भेज दिया गया। जहां लंबे समय तक उन्हें बाह्य दुनिया से अलग-थलग रखा गया। डेविड कैमरन ने कहा कि वरिष्ठ जेल अधिकारी नवलनी की हिरासत के लिए जिम्मेदार है, जहां नवलनी ने अंतिम सांसे ली थी। 
विज्ञापन


'इस तरह के कृत्य के लिए किसी को तो जम्मेदार ठहराना होगा'
ब्रिटेन सरकार ने कड़े शब्दों में कहा कि नवलनी के साथ हुए क्रूर व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल पूछे जाएंगे, किसी न किसी को इसके लिए जवाबदेह ठहराएंगे। यूके फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) ने कहा कि ब्रिटेन एक राजनीतिक कैदी नवलनी की मौत के जवाब में प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है, जिसने रूसी प्रणाली के भ्रष्टाचार को उजागर करने, स्वतंत्र और खुली राजनीति का आह्वान करने और क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुस में विपक्षी नेता की मौत पर ब्रिटेन आग बबूला
पिछले शुक्रवार को नवलनी की मौत के बाद एफसीडीओ ने कहा कि उसने रूसी सरकार के एक प्रतिनिधि को यह स्पष्ट करने के लिए बुलाया कि उसकी मौत की पूरी तरह और पारदर्शी तरीके से जांच की जानी चाहिए। रूसी शासन में जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।  नवलनी के परिवार को उनके शव तक पहुंच से रोका जा रहा है। ब्रिटेन ने भी रूसी अधिकारियों से उनके शव को तुरंत देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed