{"_id":"6152f9d98ebc3e09df2363ac","slug":"uk-royal-mint-starts-sale-of-first-goddess-lakshmi-gold-bar-for-diwali-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: रॉयल मिंट ने शुरू की दिवाली के लिए 'लक्ष्मी गोल्ड बार' की बिक्री, जानिए कीमत समेत सबकुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: रॉयल मिंट ने शुरू की दिवाली के लिए 'लक्ष्मी गोल्ड बार' की बिक्री, जानिए कीमत समेत सबकुछ
Tue, 28 Sep 2021 07:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:26 PM IST
सार
यूके की रॉयल मिंट कंपनी ने इस साल दिवाली को देखते हुए पहली बार एक विशेष गोल्ड बार की बिक्री शुरू की है। इस बार पर माता लक्ष्मी की छवि उकेरी गई है।
विज्ञापन
UK Royal Mint's Goddess Lakshmi Gold Bar
- फोटो : www.royalmint.com
विस्तार
भारतीयों, खासकर हिंदुओं के लिए दीपावली का त्योहार काफी मायने रखता है। इस दौरान लोग स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी भी खूब करते हैं। इस साल दिवाली को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम की रॉयल मिंट ने मंगलवार को पहली बार माता लक्ष्मी के गोल्ड बार की बिक्री शुरू की है। इस बार पर माता लक्ष्मी की तस्वीर उकेरी गई है। इसे रॉयल मिंट की प्रोडक्ट डिजाइनर एमा नोबेल ने तैयार किया है और सांस्कृतिक शुद्धता के लिए कार्डिफ में स्थित श्री स्वामीनारायणन मंदिर की मदद ली है।
विज्ञापन
20 ग्राम सोने से बने इस बार की कीमत 1080 पाउंड है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग एक लाख आठ हजार 869 रुपये हुई। इस गोल्ड बार को लेकर रॉयल मिंट का कहना है कि यह विविधता और समावेश के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता और देश में विविध सांस्कृतिक समारोहों के विस्तार को दर्शाता है। रॉयल मिंट के एंड्रयू डिकी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर हम कुछ ऐसा तैयार करना चाहते थे को खूबसूरत भी हो और आधुनिकता को छूते हुए परंपरा को भी प्रदर्शित करे।
विज्ञापन
इस गोल्ड बार को रॉयल मिंट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी पैकिंग पर ओम का चिह्न बनाया गया है। इस बार की श्री स्वामीनारायण मंदिर के दीपावली कार्यक्रम लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। चार नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में रॉयल मिंट के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मंदिर ने नीलेश कबाड़िया ने कहा कि यह देखना काफी सुखद है कि रॉयल मिंट जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ने अपने उत्पाद में हिंदू त्योहार के प्रति ऐसा सक्रिय रुख प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन