फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Rape with women personnel in Royal Navy men as vultures reports

UK: रॉयल नेवी में महिला कर्मियों के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट से हड़कंप, गिद्धों की तरह नजर गड़ाए होते हैं पुरुष

Sat, 29 Oct 2022 10:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 10:04 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट सोफी के मुताबिक, पनडुब्बियों पर जब भी कोई नई महिला आती है, तो चालक दल के पुरुष सदस्य गिद्धों की तरह नजर गड़ाए होते हैं। तीस साल के ब्रूक ने इस साल की शुरुआत में रॉयल नेवी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
UK Rape with women personnel in Royal Navy men as vultures reports
रॉयल नेवी - फोटो : ट्विटर/ रॉयल नेवी

विस्तार

एडमिरल बेन ने कहा कि वह इन आरोपों से बहुत ही आहत हैं कि पनडुब्बियों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को डराया धमकाया गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया। एक प्रमुख ब्रिटिश समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व नौसेना लेफ्टिनेंट सोफी ब्रेक ने दावा किया है कि उन्हें यौन उत्पीड़न के एक निरंतर दौर के साथ-साथ शारीरिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट सोफी के मुताबिक, पनडुब्बियों पर जब भी कोई नई महिला आती है, तो चालक दल के पुरुष सदस्य गिद्धों की तरह नजर गड़ाए होते हैं। तीस साल के ब्रूक ने इस साल की शुरुआत में रॉयल नेवी छोड़ दी थी। बाद में उन्हें अपनी पनडुब्बी की आवाजाही के बारे में एक संवेदनशील जानकारी ईमेल से साझा करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में नाम न छापने की शर्त पर नौसेना के एक अन्य व्हिसल ब्लोअर के हवाले कहा गया है कि महिलाओं को पनडुब्बियों में यौन संबंध बनाने के लिए लगातार परेशान किया जाता था। रॉयल नेवी के पूर्णकालिक कर्मियों में महिलाओं की हिस्सेदारी दस फीसदी है और 2011 से पनडुब्बियों पर सेवा करने के लिए पात्र हैं। वहीं, नौसेना प्रमुख ने इन आरोपों को 'घृणित' बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने एक बयान में कहा, यौन हमले और उत्पीड़न का रॉयल नेवी में कोई स्थान नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बयान में उन्होंने कहा, मैंने अपनी वरिष्ठ टीम को इन आरोपों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है। जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसकी रैंक या स्थिति की परवाह किए बिना उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed