फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Prince Charles to visit India

प्रिंस चार्ल्स अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

Mon, 28 Oct 2019 09:49 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 28 Oct 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
UK Prince Charles to visit India
prince charles

ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स अगले महीने भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। यहां प्रिंस चार्ल्स भारत के साथ स्थायी बाजारों, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक वित्त के मौके पर चर्चा करेंगे। प्रिंस के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


70 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स बुधवार 13 नवंबर को दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। प्रिंस चार्ल्स की यह 10वीं भारत यात्रा है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2017 में अपनी पत्नी कैमिला के साथ भारत, ब्रुनेई, सिंगापुर और मलेशिया की संयुक्त यात्रा की थी। 
विज्ञापन


प्रिंस चार्ल्स के कार्यालय ने कहा है कि प्रिंस की यात्रा के बारे में सरकार की प्राथिमिकताओं के आधार पर विदेश कार्यालय द्वारा अधिक जानकारी दी जाएगी। ब्रिटेन यूरोपीय संघ छोड़ने से पहले भारत के साथ एक व्यापार समझौते को सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में प्रिंस चार्ल्स के बेटे विलियम और उनकी पत्नी केट ने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा की थी। इस यात्रा के एक हफ्ते बाद ही प्रिंस चार्ल्स की भारत यात्रा की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed