{"_id":"68c7dc58639714f51308e3d6","slug":"uk-police-arrest-man-on-suspicion-of-racially-motivated-rape-of-british-sikh-woman-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: सिख महिला से दुष्कर्म के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों से की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: सिख महिला से दुष्कर्म के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों से की अपील
Mon, 15 Sep 2025 02:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:58 PM IST
सार
वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र से ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'ओल्डबरी में एक युवा सिख महिला पर हुए भयानक हमले से मैं बेहद स्तब्ध हूं। यह हिंसक कृत्य है, लेकिन इसे नस्लीय भेदभाव के रूप में भी देखा जा रहा है, कथित तौर पर अपराधियों ने उससे कहा था कि वह 'यहां की नहीं है'।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ब्रिटेन में एक सिख महिला के साथ नस्लीय आधार पर हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को संदेह के आधार पर रविवार को हिरासत में लिया गया। पिछले मंगलवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के ओल्डबरी में 20 वर्षीय भारतवंशी महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने लोगों से की अपील
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि 'जांच अभी जारी है और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अटकलें न लगाएं क्योंकि हम उन सभी लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने का काम कर रहे हैं जो इसमें शामिल हो सकते हैं।' घटना को लेकर ब्रिटेन के सिख समुदाय में नाराजगी और गुस्सा है। वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र से ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'ओल्डबरी में एक युवा सिख महिला पर हुए भयानक हमले से मैं बेहद स्तब्ध हूं। यह हिंसक कृत्य है, लेकिन इसे नस्लीय भेदभाव के रूप में भी देखा जा रहा है, कथित तौर पर अपराधियों ने उससे कहा था कि वह 'यहां की नहीं है'।'
ये भी पढ़ें- Philippine: नेपाल-फ्रांस के बाद अब फिलीपींस में सरकार के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति ने लोगों से की शांति अपील
विज्ञापन
'हर समुदाय को सम्मानित और सुरक्षित महसूस करने का अधिकार'
सांसद प्रीत कौर गिल ने कहा, 'वह यहीं की है। हमारे सिख समुदाय और हर समुदाय को सुरक्षित, सम्मानित महसूस करने का अधिकार है। नस्लवाद और स्त्री-द्वेष के लिए ओल्डबरी या ब्रिटेन में कहीं भी कोई जगह नहीं है। मेरी संवेदनाएं पीड़िता, उसके परिवार और सिख समुदाय के साथ हैं।' रविवार को, स्थानीय सिख समुदाय ने एकजुटता दिखाने के लिए हमले वाली जगह पर एक मार्च निकाला और पीड़िता और उसके परिवार के लिए प्रार्थना भी की। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि दो श्वेत पुरुष संदिग्धों ने पीड़िता को निशाना बनाया और हमले के दौरान नस्लवादी टिप्पणी की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन