{"_id":"667ac05f0f7a664e6b032cd5","slug":"uk-pm-sunak-withdraws-party-support-from-2-candidates-over-betting-scandal-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Betting Scandal: चुनाव से पहले पीएम सुनक की बड़ी कार्रवाई, पार्टी के दो उम्मीदवारों से वापस लिया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK Betting Scandal: चुनाव से पहले पीएम सुनक की बड़ी कार्रवाई, पार्टी के दो उम्मीदवारों से वापस लिया समर्थन
Tue, 25 Jun 2024 06:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:34 PM IST
सार
UK Betting Scandal: ब्रिटेन के आम चुनाव में सट्टेबाजी के मुद्दे के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसमें फंसे अपने पार्टी के दो उम्मीदवारों से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। पीएम सुनक ने ये फैसला चार जुलाई को होने वाले चुनावों से ठीक एक सप्ताह पहले लिया है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले पीएम सुनक की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में चार जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले काफी उथल-पुथल मची हुई है। देश में सत्ताधारी दल कंजर्वेटिव पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम सट्टेबाजी में सामने आया है। बता दें कि कई दिनों से यह विवाद देश की सुर्खियों में छाया हुआ था, जिसे लेकर विपक्ष ने सरकार से आरोपियों के निलंबन की मांग की थी।
इन उम्मीदवारों से वापस लिया गया समर्थन
वहीं सट्टेबाजी में पार्टी उम्मीदवारों का नाम सामने आने पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दोनों से पार्टी का समर्थन वापस ले लिया है। कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है कि टोरी उम्मीदवार क्रेग विलियम्स और लॉरा सॉन्डर्स को अब पार्टी की तरफ से समर्थन नहीं मिलेगा। क्रेग विलियम्स वेल्स में मोंटगोमेरीशायर से चुनावी मैदान में थे। वहीं सॉन्डर्स ग्लाइंडर और इंग्लैंड में ब्रिस्टल नॉर्थ वेस्ट से सांसद के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवार थे।
मामले में कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, मामले में आंतरिक जांच के बाद, हमने फैसला लिया कि हम आगामी आम चुनाव में संसदीय उम्मीदवार के रूप में क्रेग विलियम्स या लॉरा सॉन्डर्स का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा, कि हमने इस मामले में संबंधित आयोग से जांच की है कि यह निर्णय उनके द्वारा की जा रही जांच में को हस्तक्षेप नहीं करता है, पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ये जांच पूरी तरह स्वतंत्र है और जारी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुनक के करीबी हैं दोनों उम्मीदवार
पिछले हफ्तों के दौरान हुए खुलासों के बाद से विपक्ष की मांग से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर कार्रवाई करने का बहुत दबाव था, जिसमें उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्य भी शामिल थे। बता दें कि सॉन्डर्स टोरी अभियान निदेशक टोनी ली की पत्नी हैं और विलियम्स प्रधानमंत्री की करीबी संसदीय सहयोगी हैं। मामले में सुनक ने इस मामले को स्वीकार किया था और खुलासे में करीबियों के नाम सामने पर काफी नाराजगी भी जताई थी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वे मामले में संबंधित आयोग की स्वतंत्र जांच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। हालांकि, अब यह स्थिति बदल गई है और सट्टेबाजी से जुड़े मामले के कुछ सबूत सामने आए हैं।
ब्रिटेन में सट्टा लगाना है वैध
ब्रिटेन में सट्टा लगाना वैध है, लेकिन अंदरूनी जानकारी के लाभ के साथ लगाया गया कोई भी सट्टा अवैधता के दायरे में आ सकता है। 22 मई को जब प्रधानमंत्री सुनक ने चार जुलाई को आम चुनाव की तारीख की घोषणा की, तो हर कोई चौंक गया था। बता दें कि अटकले लगाई जा रही थी सितंबर-अक्टूबर के समय देश में चुनाव होंगे। इसलिए चार जुलाई की तारीख बहुत ही गुप्त थी और पार्टी के कुछ ही करीबी लोगों को इस बारे में पता होने की उम्मीद थी।
ब्रिटेन में क्या है सट्टेबाजी के खिलाफ नियम?
यू.के. के जुआ अधिनियम 2005 की धारा 42 के तहत, जुए में धोखा देना या ऐसा कुछ भी करना अपराध है जो किसी और को धोखा देने की अनुमति देता है। अगर इसके लिए मुकदमा चलाया जाता है तो जेल की सजा हो सकती है। मामले से संबंधित आयोग ने केवल चुनाव की तारीख से संबंधित अपराधों की संभावना की जांच करने की बात स्वीकार की है और मौजूदा जांच के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है।