फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Rishi Sunak gets small bump in opinion polls after crowd-pleasing tax cuts

UK: कर में कटौती के बाद सुनक को ओपिनियन पोल में मामूली बढ़त, लेबर पार्टी की लोकप्रियता अब भी ज्यादा

Fri, 24 Nov 2023 07:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Nov 2023 07:19 PM IST
सार

UK: सर्वेक्षण के मुताबिक, कंजर्वेटिव पार्टी (टोरीज) की लोकप्रियता रेटिंग बढ़कर 25 फीसदी हो गई। यह पिछले हफ्ते की तुलना में चार अंक अधिक है। हाल के हफ्तों में पार्टी की यह सबसे ज्यादा रेटिंग है। 

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak gets small bump in opinion polls after crowd-pleasing tax cuts
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने इस हफ्ते संसद के निचले सदन में पेश बजट में कुछ कर कटौती की घोषणा की। इसके बाद ओपिनियन पोल में मिली मामूली बढ़त का प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी जश्न मना रहे हैं। बता दें कि देश में अगले साल आम चुनाव होने हैं, उससे पहले सुनक सरकार ने बजट में कर कटौती का एलान किया है। 

विज्ञापन

वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने बुधवार को संसद में बजट पेश किया। इसके बाद यहां के दैनिक समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने जनता के बीच 'आपकी सरकार' (यूगोव) नाम से एक सर्वेक्षण किया। इसके मुताबिक, कंजर्वेटिव पार्टी (टोरीज) की लोकप्रियता रेटिंग बढ़कर 25 फीसदी हो गई। यह पिछले हफ्ते की तुलना में चार अंक अधिक है। हाल के हफ्तों में पार्टी की यह सबसे ज्यादा रेटिंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, विपक्षी लेबर पार्टी की अपनी 44 फीसदी रेटिंग बरकरार है। उसकी लोकप्रियता रेटिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। अखबार ने अपने एक विश्लेषण वाले लेख में बताया कि यह सितंबर मध्य के बाद से सबसे ज्यादा रेटिंग है और पिछले साल अप्रैल में सुनक की उच्चतम रेटिंग से मात्र तीन अंक नीचे हैं।

विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया कि लेबर पार्टी अभी भी सरकार पर 19 अंकों की बढ़त बनाए हुए है। अखबार ने कहा कि सर्वेक्षण से पता चलता है कि ज्यादातर मतदाताओं को भरोसा नहीं है कि वित्त मंत्री हंट के द्वारा की गई घोषणा का देश में जमीनी स्तर पर असर पड़ेगा। 

सर्वेक्षण में पाया गया कि हंट के राष्ट्रीय बीमा कर की दर में दो पेंस की कटौती के उपाय को पिछले चुनाव में 61 फीसदी मतदाताओं ने समर्थन दिया था। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वाले 72 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया था। वहीं, न्यूनतम मजदूरी को 11.44 ब्रिटिश पाउंड (प्रति घंटे) तक बढ़ाने के लिए  85 फीसदी जनता का समर्थन मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed