{"_id":"68629ec697eadceb680faa63","slug":"uk-pm-keir-starmer-claims-tariffs-slashed-as-trade-deal-with-us-takes-effect-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK-US Trade Deal: ब्रिटेन-अमेरिका में ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, स्टार्मर बोले- भारी टैरिफ में की गई कटौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK-US Trade Deal: ब्रिटेन-अमेरिका में ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, स्टार्मर बोले- भारी टैरिफ में की गई कटौती
Mon, 30 Jun 2025 07:57 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:57 PM IST
सार
अमेरिका के साथ इस नए व्यापार समझौते से ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी, उत्पादन लागत घटेगी और रोजगार की सुरक्षा होगी। यह समझौता प्रधानमंत्री स्टार्मर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कूटनीतिक पकड़ और 'प्लान फॉर चेंज' की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कीएर स्टार्मर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने सोमवार को एलान किया कि ब्रिटिश कार और एयरोस्पेस (विमानन) उद्योगों को अमेरिका को निर्यात करते समय अब भारी टैरिफ (शुल्क) नहीं देना होगा। यह राहत एक नए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के तहत दी गई है, जो आज से प्रभाव में आ गया है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा, 'अमेरिका के साथ हमारा ऐतिहासिक व्यापार समझौता ब्रिटिश कारोबारों को मजबूती देता है और हमारे देश की नौकरियों की रक्षा करता है।' उन्होंने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन की आर्थिक योजना 'प्लान फॉर चेंज' का एक बड़ा उदाहरण है।
यह भी पढ़ें - India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति; ट्रंप की समयसीमा से एक दिन पहले हो सकता है एलान
ब्रिटेन-अमेरिका समझौते में क्या है?
ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते के तहत कारों के निर्यात पर लगने वाला टैक्स 27.5% से घटाकर 10% कर दिया गया है। वहीं विमान के इंजन और अन्य पार्ट्स पर लगने वाला 10% टैक्स पूरी तरह हटा दिया गया है। यह समझौता पिछले महीने घोषित किया गया था और हाल ही में कनाडा में हुए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन को क्या फायदा?
ब्रिटेन सरकार का दावा है कि अमेरिका के साथ ऐसा समझौता करने वाला वह दुनिया का अकेला देश है। इस कदम से ब्रिटेन के कार और विमानन उद्योगों को हर साल सैकड़ों मिलियन पाउंड की बचत होगी। यह समझौता हजारों नौकरियों को बचाने में मदद करेगा, जो इन उद्योगों पर निर्भर हैं। ब्रिटेन स्टील और एल्युमिनियम पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए वैश्विक 50% टैरिफ से भी छूट पाने वाला इकलौता देश है।
यह भी पढ़ें - China-Japan Ties: चीन ने जापानी सीफूड पर दो साल पुराना प्रतिबंध हटाया, फुकुशिमा विवाद पर भी दी आंशिक राहत
ब्रिटेन-अमेरिका समझौते पर प्रतिक्रियाएं
ब्रिटेन के उद्योगों ने इस समझौते का स्वागत किया है। एडीएस समूह (एयरोस्पेस उद्योग का प्रतिनिधि संगठन) ने कहा कि यह छूट उद्योग को नवाचार और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी। माइक हॉवेस, जो ब्रिटेन की मोटर मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडर्स सोसाइटी (एसएमएमटी) के प्रमुख हैं, ने कहा, 'यह समझौता अमेरिका को निर्यात के रास्ते में आई बड़ी रुकावटों को हटाता है। इससे कुछ प्रसिद्ध ब्रिटिश कंपनियों के अस्तित्व को लेकर जो संकट था, वो भी टल गया है।' उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता भारतीय स्वामित्व वाली टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) जैसी कंपनियों के लिए भी बड़ी राहत है।
भारत-ब्रिटेन समझौते से जुड़ाव
यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब भारत और ब्रिटेन के बीच भी एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 6 मई को घोषित किया गया है। इसे अगले महीने कानूनी प्रक्रिया के बाद औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया जाएगा। इससे आने वाले 10 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार में 25.5 अरब पाउंड की बढ़ोतरी का अनुमान है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन