फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Boris Johnson takes first dose of AstraZeneca COVID 19 vaccine

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लगा कोविड-19 रोधी एस्ट्राजेनेका का टीका

Sat, 20 Mar 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 05:53 AM IST
विज्ञापन
UK PM Boris Johnson takes first dose of AstraZeneca COVID 19 vaccine
टीके की पहली डोज लेते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ani

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शुक्रवार को कोविड-19 रोधी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के टीका की पहली डोज दी गई। हालांकि, कई यूरोपीय देशों ने खून के थक्के जमने की आशंका के चलते इस टीके की खुराक देने पर रोक लगा दी थी लेकिन अब यह टीका फिर से दिया जा जा रहा है।

विज्ञापन


यूरोपीय और ब्रिटिश औषधि नियामक संस्थाओं के मुताबिक उन्होंने सभी उपलब्ध आकंड़ों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया है और निष्कर्ष निकाला है कि एस्ट्राजेनेका टीका लेने से खून के थक्के जमने का साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन


यह टीका ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया और इसका उत्पादन एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहे हैं।

ब्रिटेन की दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी एमएचआरए ने सलाह दी है कि यह टीका लेने के बाद जिन लोगों को लगातार चार दिन तक सिर में दर्द की शिकायत हो उन्हें चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टीके को लेकर व्याप्त संशय को भी दूर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि इस स्तर और गति के टीकाकरण अभियान में आपूर्ति में बाधा होना अवश्यम्भावी है और यह सच है कि कम समय में हमें टीके की कम खुराक मिल रही है। यह सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा आपूर्ति में हो रही देरी के कारण हो रहा है।


आगे कहा कि वह इतनी बड़ी मात्रा में टीके का उत्पादन कर बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। देरी का कारण यह भी है कि अभी ब्रिटेन में हमारे पास जो खेप है, उसकी दोबारा जांच की जानी है। इसलिए मार्च के मुकाबले अप्रैल में हमारे पास कम मात्रा में टीका उपलब्ध रहेगा। लेकिन यह भी फरवरी में उपलब्ध मात्रा से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed