फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK parliamentarians praised India's achievements under PM Modi leadership Namaste London

‘Namaste London’: ब्रिटिश सांसदों ने की पीएम मोदी की सराहना, कहा- पिछले नौ वर्षों में भारत कहीं अधिक मजबूत

Fri, 15 Dec 2023 01:30 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 01:30 AM IST
सार

हाउस ऑफ लॉर्ड्स के वर्तमान सदस्य लॉर्ड जर्मन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति अब पिछले नौ वर्षों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हो गई है। सामाजिक के साथ-साथ भारत अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
UK parliamentarians praised India's achievements under PM Modi leadership Namaste London
पीएम मोदी और ऋषि सुनक (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटिश सांसदों ने एक बार फिर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए ब्रिटिश सांसदों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नाम- नमस्ते लंदन: रिसर्जेंस ऑफ ए न्यू इंडिया था। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटिश सांसदों ने स्वीकार किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब कहीं अधिक तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन

पुस्तकों का भी विमोचन हुआ
कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों के ब्रिटिश सांसद, प्रवासी नेता शामिल हुए। इस दौरान इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात @100 की लॉन्चिंग की गई। इसमें अक्तूबर 2014 से राष्ट्र के साथ पीएम मोदी के संवाद को शामिल किया गया है। इसके अलावा हार्टफेल्ट नाम की एक पुस्तक का भी विमोचन हुआ, जिसमें पीएम मोदी और सिखों के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

बंगलूरू दुनिया का सबसे तेज बढ़ने वाला डिजिटल हब
कार्यक्रम के दौरान सटन और चीम के सांसद पॉल स्टुअर्ट स्कली ने भारत और ब्रिटेन के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार देखा है कि यूके और भारतीय परिवार और समुदाय एक साथ मिलकर कैसे काम करते हैं। मैं खुद भी एक भारतीय अल्पसंख्यक हूं। तकनीकी मंत्री के रूप में, मैं इस साल की शुरुआत में जी20 डिजिटल टेक मंत्रियों की बैठक में बेंगलुरु गया था और मुझे पता चला कि बंगलूरू दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल हब है। दूसरे नंबर पर लंदन था। भारत को ऊर्जा देने के लिए और यूके-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने नौ वर्षों में किया विकास
इसके अलावा, हैरो वेल्ड के मेयर, पार्षद रामजी कांजी चौहान ने सकारात्मक बदलावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का राजनीतिक परिदृश्य नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता का लक्ष्य रखता है। वहीं, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के वर्तमान सदस्य लॉर्ड जर्मन ने विश्व मंच पर भारत की ऊंची स्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति अब पिछले नौ वर्षों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हो गई है। सामाजिक के साथ-साथ भारत अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed