{"_id":"68c6e7708d5cc496df016188","slug":"uk-needs-revolutionary-government-change-elon-musk-at-far-right-anti-migrant-rally-in-london-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 'ब्रिटेन की सरकार में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत, आगे आए जनता', लंदन में प्रवासी विरोधी रैली में बोले मस्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: 'ब्रिटेन की सरकार में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत, आगे आए जनता', लंदन में प्रवासी विरोधी रैली में बोले मस्क
Sun, 14 Sep 2025 09:34 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:34 PM IST
सार
UK: अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने लंदन की एक दक्षिणपंथी प्रवासी विरोधी रैली में ब्रिटेन की सरकार में क्रांतिकारी बदलाव की अपील की और कहा कि जनता को इसके लिए आगे आना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति के ब्रिटेन दौरे से पहले उनका बयान सामने आया है।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने लंदन में एक धुर दक्षिणपंथी प्रवासी विरोधी रैली को संबोधित करते हुए 'ब्रिटेन की सरकार में क्रांतिकारी बदलाव' की अपील की। दिग्गज अरबपति कारोबारी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिन में ब्रिटेन का दौरान करने वाले हैं और वहां चार साल बाद अगला आम चुनाव होना तय है। मस्क पहले ट्रंप के सलाहकार भी रह चुके हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
रैली के आयोजक और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले राजनीतिक कार्यकर्ता टॉमी रॉबिंसन के साथ बातचीत में मस्क ने कहा, ब्रिटेन सरकार में बड़े सुधार की जरूरत है और सत्ता जनता के हाथ में होनी चाहिए, न कि किसी ऐसे सरकार तंत्र के जो जनता की परवाह नहीं करता।
ये भी पढ़ें: गाजा में IDF की बमबारी में 13 की मौत, हर दिन विस्थापित हो रहे हजारों लोग; कोई जगह सुरक्षित नहीं
विज्ञापन
'ब्रिटेन की सरकार में लाना होगा क्रांतिकारी बदलाव'
उन्होंने जोर देकर कहा, हमें सरकार में क्रांतिकारी बदलाव लाना होगा। इसके लिए सभी लोगों को संगठित होकर आगे आना चाहिए, सरकार को फिर से आकार देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा हो। शनिवार को (स्थानीय समय अनुसार) मस्क ने और भी भड़काऊ बातें कहीं। उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शकों को चेतावनी दी- हिंसा आपके करीब आ रही है। लड़ो या फिर मरो।
चार्ली कर्क की हत्या का जश्न मना रहे वामपंथी: मस्क
मस्क ने अमेरिका में बुधवार को मारे गए दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली कर्क का भी जिक्र किया और दावा किया कि वामपंथी लोग उनकी मौत का जश्न मना रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, वामपंथ हत्यारों की पार्टी है और हत्या का उत्सव मनाती है।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में प्रांतीय चुनाव में अभी और देर, परिसीमन रिपोर्ट को संसद से मंजूरी के बाद ही होगी तैयारी
ब्रिटेन की राजनीति में लगातार सक्रियता बढ़ा रहे मस्क
सीएनएन के मुताबिक, मस्क पिछले एक साल से ब्रिटेन की राजनीति में लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। पिछले साल जब ब्रिटेन में कई जगहों पर प्रवासी विरोधी दंगे हुए थे, तब टेस्ला के सीईओ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने कहा था कि नागरिक युद्ध अब तय है।
इस साल जनवरी में मस्क ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को जेल में होना चाहिए। यह बयान उन्होंने इंग्लैंड में बच्चों के यौन शोषण के मामलों को लेकर दिया था। मस्क पहले ब्रिटेन की रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता नाइजल फराज के साथ खड़े दिखाई देते थे। लेकिन इस साल की शुरुआत में उनका यह साथ टूट गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन