UK: अप्रवासियों पर ब्रेवरमैन की भाषा से भारत में रहने वाले उनके चाचा नाराज, बोले- वह खुद भी प्रवासियों की बेटी
सुएला ब्रेवरमैन के चाचा ने कहा, "मैं केवल आग्रह कर हूं कि वह याद रखें कि वह खुद प्रवासी माता-पिता के लिए पैदा हुईं हैं और उन्हें इस तरह की टिप्पणी करते समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन अक्सर अवैध आप्रवासन पर टिप्पणी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने चेतावनी दी थी कि यहां आने वाले वर्षों में देश में अप्रवासियों का 'तूफान' आएगा। अब उनके एक कैथोलिक पादरी चाचा ने इस मुद्दे पर उनकी भाषा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ब्रेवरमैन को प्रवासियों पर टिप्पणी करते वक्त सतर्क रहना चाहिए और यह नहीं भूलना चाहिए कि वह खुद भी प्रवासियों की बेटी हैं।
'द टाइम्स' की एक खबर के अनुसार, फादर आयर्स फर्नांडिस ने एक भारतीय अखबार से कहा कि वह अवैध आव्रजन पर शिकंजा कसने की जरूरत का मानते हैं। हालांकि, वह यह भी मानते हैं कि शरणार्थियों और शरण चाहने वालों के प्रति अधिक करुणा की आवश्यकता है। फर्नांडिस ने कहा, "मैं केवल आग्रह कर हूं कि वह याद रखें कि वह खुद प्रवासी माता-पिता के लिए पैदा हुईं हैं और उन्हें इस तरह की टिप्पणी करते समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।"
केन्या में ब्रेवरमैन के पिता क्रिस्टी फर्नांडिस समेत अपने चार भाई-बहनों के साथ पले-बढ़े पादरी के बारे में माना जाता है कि वह अपने भाई से अलग हो गए थे। उन्होंने ब्रिटेन के एक अखबार को बताया कि उन्होंने और परिवार के एक अन्य सदस्य ने रिश्तेदारों के साथ ब्रेवरमैन के राजनीतिक तेवरों के बारे में चर्चा की थी और आशंका जताई थी उनका यह सख्त रुख कंजर्वेटिव पार्टी के दक्षिणपंथियों के समर्थन की वजह से हो सकता है।
ब्रेवरमैन के पादरी चाचा ने कहा, मैं जानता हूं कि वह अपने आप में काफी मजबूत हैं, उनकी अपनी सोच है। लेकिन मेरा मानना है कि इस तरह की टिप्पण करने के लिए कोई उनका समर्थन कर रहा है। लेकिन, एक मंत्री होने के नाते इस पद पर रहते हुए उन्हें थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह की शुरुआत में मैनचेस्टर में ब्रेवरमैन ने अपने भाषण में प्रवासियों के 'तूफान' को लेकर चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस बयान का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।