फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK man bites off girl face during travel in bus police arrest accused

UK: बस में सफर के दौरान व्यक्ति ने लड़की के चेहरे पर काटा, पुलिस बोली- ऐसा हमला नहीं देखा

Sun, 20 Oct 2024 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

जब किशोरी अपने बस स्टॉप पर उतर रही थी, तभी डेरेन ने एला पर हमला कर दिया। आरोपी डेरेन ने कुत्ते की भांति एला के चेहरे को काटना शुरू कर दिया और बार-बार उसकी नाक और मुंह पर काटा। ऐसा पांच मिनट तक चलता रहा, जिसमें एला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
UK man bites off girl face during travel in bus police arrest accused
आरोपी डेरेन - फोटो : एक्स/ग्लोस्टरशायर पुलिस

विस्तार

ब्रिटेन में एक व्यक्ति ने बस में सफर के दौरान एक लड़की के चेहरे पर काट लिया। दरअसल दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी, जैसे ही लड़की बस से उतरने वाली थी तो अचानक से व्यक्ति ने लड़की पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के चेहरे पर इतनी बुरी तरह से काटा कि लड़की के चेहरे पर 50 टांके लगे। एक पुलिस अधिकारी ने भी कहा कि हमला बेहद भयावह था और उन्होंने भी आज तक ऐसा हमला नहीं देखा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


क्या थी घटना
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, घटना पिछले साल की है, जब 53 वर्षीय डेरेन टेलर की बस में सफर के दौरान 19 साल की किशोरी एला डॉवलिंग और उसके दोस्तों से किसी बात पर बहस हो गई। जब किशोरी अपने बस स्टॉप पर उतर रही थी, तभी डेरेन ने एला पर हमला कर दिया। आरोपी डेरेन ने कुत्ते की भांति एला के चेहरे को काटना शुरू कर दिया और बार-बार उसकी नाक और मुंह पर काटा। ऐसा पांच मिनट तक चलता रहा, जिसमें एला गंभीर रूप से घायल हो गई। एला अपने दोस्तों और बस में मौजूद अन्य लोगों की मदद से डेरेन की पकड़ से छूट पाई। इस हमले में एला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेरेन को गिरफ्तार कर लिया। अब डेरेन को घटना का दोषी मानते हुए छह साल नौ महीने जेल की सजा सुनाई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त डेरेन नशे में था। वहीं हमले में घायल एला को आपातकालीन सर्जरी के लिए ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एला के चेहरे पर चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे 50 टांके लगाने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा- इस घटना का दर्द हमेशा मेरे साथ रहेगा
दोषी को सजा मिलने के बाद पीड़िता ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि 'जब उसने मेरे चेहरे पर अपने दांत गड़ाए तो मुझे जो दर्द महसूस हुआ, वह कुछ ऐसा है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। वह एक कुत्ते की तरह था, जो जानवरों की तरह मुझे काट रहा था। मैंने अपने हाथ उसके सिर के पीछे करने की कोशिश की, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वह मेरे होंठ और नाक को पूरी तरह से फाड़ देगा। हमले के बाद जब मैंने पहली बार अपना चेहरा देखा, तो उसके बाद कई महीनों तक आईने में खुद को नहीं देख पाई।' पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह इतना तनाव में आ गई है कि उसने पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के कारण घटना के बाद से बस में सफर ही नहीं किया है। अब वह घर से निकलने में भी डरती है। पीड़िता ने कहा कि उसकी चोटें भले ही ठीक हो गई हैं, लेकिन उस घटना की याद स्थायी तौर पर मेरे साथ रहेंगी। 


मामले की जांच करने वाली पुलिस अधिकारी सोफी मैकगॉ ने कहा कि टेलर ने एला को जो चोटें पहुंचाईं, वो मैंने अब तक देखी सबसे बुरी चोटों में से कुछ थीं। उस दिन आरोपी की हरकतें भयानक थीं और मुझे राहत की अब वह जेल की सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed