फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK leader Starmer signs '100-year partnership' agreement with Ukraine during trip to Kyiv World News In Hindi

UK–Ukraine Treaty: 'ब्रिटेन अगले 100 साल यूक्रेन के साथ', PM स्टार्मर और जेलेंस्की ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

Fri, 17 Jan 2025 04:50 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 04:50 AM IST
सार

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने अपने यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ 100 साल के लिए एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसको लेकर पीएम स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन न सिर्फ आज, बल्कि अगले 100 सालों तक यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
UK leader Starmer signs '100-year partnership' agreement with Ukraine during trip to Kyiv World News In Hindi
ब्रिटेन की पीएम कीर स्टार्मर और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : एक्स@Keir_Starmer

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच 100 साल के लिए एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, ब्रिटेन और यूक्रेन भविष्य में रक्षा, खासकर रूस की गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए समुद्री सुरक्षा और तकनीकी परियोजनाओं में एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही युद्ध में आज के समय में दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण क़ड़ी बन चुकी ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल भी शामिल है। इसके अलावा, यूक्रेन से चोरी हुए अनाज का पता लगाने के लिए एक सिस्टम भी इस समझौते का हिस्सा है।
विज्ञापन


पीएम स्टार्मर ने दी जानकारी
यूक्रेन के साथ साझेदारी के इस समझौते को लेकर ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन न सिर्फ आज, बल्कि अगले 100 सालों तक यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा, जब तक युद्ध खत्म नहीं हो जाता और यूक्रेन स्वतंत्र और समृद्ध नहीं हो जाता। साथ ही जेलेंस्की से मिलने के दौरान गाजा के ऊपर से गिरते ड्रोन के मलबे का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि यह यूक्रेनी लोगों के संघर्ष का एक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले, स्टार्मर की यह पहली यात्रा थी जब उन्होंने यूक्रेन में राष्ट्रपति महल में ज़ेलेन्स्की से मुलाकात की और यह उनकी जेलेंस्की के साथ सातवीं मुलाकात थी। स्टार्मर ने यह भी बताया कि 2025 में ब्रिटेन यूक्रेन को अब तक की सबसे अधिक सैन्य सहायता देने की योजना बना रहा है।


यूक्रेन समर्थक देशों की पहल
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले यह सभी मुलाकातें और समझौते हो रहे हैं, क्योंकि ट्रंप ने यूरोप को अधिक जिम्मेदारी उठाने का संकेत दिया है। इस दौरान यूक्रेन के सहयोगी देशों ने यूक्रेन को अधिक से अधिक समर्थन देने की कोशिश की है, ताकि युद्ध के दौरान होने वाली बातचीत में यूक्रेन की स्थिति को मजबूत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed