फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Labour Party leader praises Tory ex-PM Margaret Thatcher in poll pitch

Britain: चुनाव से पहले लेबर पार्टी के नेता का मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, मार्गरेट थैचर की प्रशंसा की

Sun, 03 Dec 2023 07:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 03 Dec 2023 07:14 PM IST
सार

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन को बुलंदियों तक पहुंचाया है, वहीं टोनी ब्लेयर ने एक पुरानी पार्टी को एकबार फिर से मजबूत किया है। मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। 

विज्ञापन
UK Labour Party leader praises Tory ex-PM Margaret Thatcher in poll pitch
Keir Starmer - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने 2024 में होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के मतदाताओं को लुभाने के लिए पूर्व टोरी प्रधानमंत्रियों की प्रशंसा की। स्टार्मर ने रविवार को लेबर पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ मार्गरेट थैचर की भी सराहना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन को बुलंदियों तक पहुंचाया है, वहीं टोनी ब्लेयर ने एक पुरानी पार्टी को एकबार फिर से मजबूती से खड़ा किया है। मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जैसे टोरी नेताओं ने भी कई बार थैचर की सराहना की है।
विज्ञापन


स्टार्मर ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में लेबर पार्टी ब्रिटेन के लोगों के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, ब्रिटेन की प्राथमिकता एक बार फिर मजदूरों की प्राथमिकता है। इसलिए हम आप से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां है या आपने पहले किसे वोट दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि एकसाथ होकर ही हम ब्रिटेन का भविष्य मजबूत बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed