फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK journey will be seamless: India-Bitrain agree, Jaishankar talks to Liz Truss

निर्बाध होगी विदेश यात्रा: वैक्सीन पर भारत-ब्रिटेन के बीच बनी रजामंदी, हंगरी व सर्बिया के साथ भी बनी सहमति

Fri, 08 Oct 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Oct 2021 10:17 PM IST
सार

भारत व ब्रिटेन के बीच यात्रा पाबंदियों को लेकर तकरार खत्म हो गई है। ब्रिटेन ने भारतीयों के लिए 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन खत्म कर दिया है तो अब भारत भी ब्रिटेन पर लगाई गई जवाबी पाबंदी वापस ले लेगा।
 

विज्ञापन
UK  journey will be seamless: India-Bitrain agree, Jaishankar talks to Liz Truss
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को ब्रिटेन द्वारा मान्यता नहीं देने व भारत से ब्रिटेन जाने वालों को 10 दिन की क्वारंटीन की अनिवार्यता से दोनों देशों के बीच पैदा हुआ गतिरोध खत्म हो गया है। ब्रिटेन ने गुरुवार को क्वारंटीन की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब भारत भी ब्रिटिश नागरिकों पर लगाई ऐसी पाबंदी खत्म करेगा। ब्रिटेन की तरह ही हंगरी व सर्बिया ने भी भारत के साथ कोरोना टीकों को परस्पर मान्यता पर सहमति दे दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से बातचीत की। भारत के जवाबी कदम को देखते हुए ब्रिटेन ने गुरुवार को एलान किया था कि 11 अक्तूबर के बाद से कोविशील्ड या उसकी तरफ से मंजूर दूसरी वैक्सीन की सभी डोज लगवाने वाले भारतीयों को ब्रिटेन पहुंचने पर 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। जयशंकर और लिज ट्रस के बीच दोनों देशों के नागरिकों के यात्रा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसमें नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने पर सहमति बनी। ब्रिटिश विदेश मंत्री से बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कर कहा, 'ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से बातचीत कर अच्छा लगा। दोनों देशों के बीच यात्रा को सुगम बनाने पर सहमति बनी। इससे रोडमैप 2030 को लागू करने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन


पीएम मोदी व जॉनसन के बीच बनी थी रोडमैप 2030 पर सहमति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के बीच मई में हुई वर्चुअल शिखर बैठक में रोडमैप 2030 को अपनाया गया था। इसका मकसद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलना और अगले दशक में व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारत भी अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए यात्रा नियमों में बदलाव करेगा। ब्रिटेन द्वारा भारतीयों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस सबंध में नए दिशानिर्देश जारी करेगा, जिसमें ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य कोरोना जांच और क्वारंटीन नियमों को निरस्त कर दिया जाएगा।

भारत व हंगरी के बीच भी वैक्सीन मान्यता पर सहमति
इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत व हंगरी ने दोनों देशों के कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता देने का फैसला कर लिया है। बागची ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।


सर्बिया ने भी दी मान्यता
बागची ने बताया कि हंगरी की तरह ही सर्बिया के साथ ही कोविड-19 वैक्सीन को परस्पर मान्यता देने पर सहमति हो गई है। सर्बिया भारत की वैक्सीन को मान्यता देगा तो भारत सर्बिया की। यानी दोनों देशों के नागरिक अपने देशों के मान्य टीकों की पूरी खुराक लेने के बाद एक-दूसरे देश में आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed