{"_id":"63923f7d39888d0a37579e17","slug":"uk-indians-spent-more-than-one-crore-on-parking-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: पार्किंग विवाद पर भारतवंशियों ने खर्च किए एक करोड़ से ज्यादा राशि, कोठारी बंधु ने अतिक्रमण के लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: पार्किंग विवाद पर भारतवंशियों ने खर्च किए एक करोड़ से ज्यादा राशि, कोठारी बंधु ने अतिक्रमण के लगाए आरोप
Fri, 09 Dec 2022 01:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:18 AM IST
सार
यह विवाद एक बार एक न्यायाधीश के समक्ष गया और इस सप्ताह एक और मुकदमे के लिए लंदन की एक अदालत में वापस आ गया। जबकि न्यायाधदीश साइमन मोंटी ने पड़ोसियों से बिना कोई रकम बर्बाद किए अपने मतभेद सुलझाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैसे तो भारत में घरों की पार्किंग के विवाद आम हैं लेकिन लंदन में घर से बाहर पार्किंग को लेकर दो भारतीय मूल के परिवारों में गत सात साल से विवाद चल रहा है। इसका कानूनी बिल एक लाख पाउंड ( एक करोड़ 76 हजार 920 रुपये) आया है। यहां मनीष कोठारी और उनके भाई-भाभी संदीप व बिंदु कोठारी ने अपने पड़ोसियों इवान सोरेस और पत्नी सुनीता पर पार्किंग अतिक्रमण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
'द टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद एक बार एक न्यायाधीश के समक्ष गया और इस सप्ताह एक और मुकदमे के लिए लंदन की एक अदालत में वापस आ गया। जबकि न्यायाधदीश साइमन मोंटी ने पड़ोसियों से बिना कोई रकम बर्बाद किए अपने मतभेद सुलझाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह विवाद हिलिंगटन के लंदन बोरो स्थित हेरिफील्ड क्षेत्र में घरों के बाहर तीन पार्किंग स्थलों के आसपास के क्षेत्र का है। दो पार्किंग सोरेस दंपती के स्वामित्व में हैं लेकिन तीसरे को लेकर विवाद है जो कोठारी बंधुओं के स्वामित्व में है, जिसका कुछ हिस्सा दोनों के पास है। दोनों लोग पार्किंग की अदला-बदली पर भी सहमत हुए लेकिन सोरेस पर 2018 में व्यवस्था खत्म करने का आरोप है। सोरेस का आरोप है कि कोठारी परिवार समझौता खत्म होने के बाद दो साल तक विवादित जगह पर गाड़ी खड़ी करता रहा।
विज्ञापन
वाहन में प्रवेश और बाहर निकलना मुश्किल
सेंट्रल लंदन काउंटी कोर्ट में दायर दस्तावेजों के मुताबिक, कोठारी बंधुओं ने शिकायत की कि सोरेस ने उनके लिए पार्किंग का इस्तेमाल असंभव बना दिया है। वे दावा करते हैं कि सोरेस दंपती कुछ इंच की दूरी पर वाहन पार्क करके जानबूझकर प्रतिवादियों को परेशान कर रहा है। इसके चलते वाहन में प्रवेश और बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।