फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Indian student missing in East London, BJP leader appeals to External Affairs Minister Jaishankar for help

UK: पूर्वी लंदन में भारतीय छात्र लापता, भाजपा नेता ने विदेश मंत्री जयशंकर से लगाई मदद की गुहार

Sun, 17 Dec 2023 03:46 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 03:46 AM IST
सार

सिरसा के मुताबिक, भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। उन्होंने लॉफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी उन्हें ढूंढने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया।

विज्ञापन
UK Indian student missing in East London, BJP leader appeals to External Affairs Minister Jaishankar for help
G S Bhatia, a student of Loughborough University Missing - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला जीएस भाटिया नाम का एक भारतीय छात्र 15 दिसंबर से पूर्वी लंदन से लापता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना की जानकारी दी और इसे विदेश मंत्री एस जयशंकर के ध्यान में लाया। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना की जानकारी दी और इसे विदेश मंत्री एस जयशंकर के ध्यान में लाया। 
विज्ञापन


15 दिसंबर को आखिरी बार देखा गया था छात्र
सिरसा के मुताबिक, भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। उन्होंने लॉफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी उन्हें ढूंढने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने एक्स पोस्ट पर सिरसा ने कहा, 'जीएस भाटिया, लॉफबोरो विश्वविद्यालय का छात्र, 15 दिसंबर से लापता है। आखिरी बार कैनरी में, पूर्वी लंदन में देखा गया था। डॉ एस जयशंकर का ध्यान आकर्षित करते हुए हम लॉफबोरो विश्वविद्यालय और एचसीआई लंदन से उसे ढूंढने के प्रयासों में शामिल होने का आग्रह करते हैं। आपकी सहायता महत्वपूर्ण है। कृपया साझा करें और संदेश फैलाएं।


जानकारी के लिए साझा किए नंबर
उन्होंने एक्स पर भाटिया का निवास परमिट और कॉलेज पहचान पत्र भी पोस्ट किया। भाजपा नेता ने लोगों से खबर साझा करने को कहा और भारतीय छात्र के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए दो संपर्क नंबर साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed