फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk indian origin mman campaigns for patients lives matter after son death

यूकेः बेटे की मौत से निराश भारतीय मूल के व्यक्ति ने मरीजों के अधिकारों के लिए चलाया अभियान, लोगों से की अपील

Mon, 25 Sep 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Sep 2023 02:35 PM IST
सार

जय पटेल ने कहा कि हमारा मानना है कि सरकार इस दिशा में मजबूत कदम उठा रही है कि रोगी की देखभाल में क्या गलत हुआ। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रोगी को कोई नुकसान ना हो।

विज्ञापन
uk indian origin mman campaigns for patients lives matter after son death
भारतीय मूल के व्यक्ति ने शुरू किया अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने मरीजों के अधिकारों के लिए 'पेशेंट लाइव्स मैटर' नामक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को शुरू करने वाले जय पटेल के बेटे की बीते दिनों मौत हो गई थी। जय पटेल का मानना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई। इसकी जांच चल रही है। बता दें कि जय पटेल का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में उनके 30 वर्षीय बेटे बलराम की लंदन स्थित अस्पताल में सही इलाज ना मिलने और सही देखभाल ना मिलने के चलते जान चली गई थी। 
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत में अपने बयान में जय पटेल ने कहा कि उनका बेटा बलराम बहुत दर्द और परेशानी में मरा और समय से पहले उसकी जान चली गई। इसकी वजह इलाज और देखभाल में कमी थी। हमारा मानना है कि सरकार इस दिशा में मजबूत कदम उठा रही है कि रोगी की देखभाल में क्या गलत हुआ। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रोगी को कोई नुकसान ना हो। जय पटेल ने इस मामले में लोगों से अपनी राय और सुझाव देने की अपील की है। 
विज्ञापन


जय पटेल ने कहा कि अपने बलराम के जाने से हम बहुत दुखी हैं। पेशेंट लाइव्स मैटर अभियान के तहत हम चाहते हैं कि संसद में भी इस पर चर्चा हो और बदलाव आए। इससे पहले ब्रिटेन में मार्था रूल नाम से भी एक अभियान चलाया गया था, जिसमें दूसरी सलाह लेने की स्वतंत्रता देने की मांग की गई है। 13 साल की मार्था की साल 2021 में सेप्सिस के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने इस अभियान की शुरुआत की। ब्रिटेन की सरकार ने भी इस अभियान को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed