फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Indian origin doctor ordered to pay damage of one and half lakh pounds to schoolgirl

UK: छात्रा को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में भारतीय मूल की डॉक्टर दोषी, देना होगा करीब डेढ़ करोड़ का मुआवजा

Tue, 16 Jan 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

डॉ. शांति चंद्रन बंकिघमशायर में अपनी बीएमडब्लू कार से अपने काम पर जा रहीं थी। इसी दौरान ऑक्सफोर्डशायर में उनकी कार से स्कूल जा रही 12 साल की बच्ची की टक्कर हो गई थी।

विज्ञापन
UK Indian origin doctor ordered to pay damage of one and half lakh pounds to schoolgirl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक डॉक्टर को एक छात्रा को 1.41 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है। दरअसल डॉक्टर की कार से छात्रा को टक्कर लग गई थी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। घटना साल 2018 में घटी थी। डॉ. शांति चंद्रन बंकिघमशायर में अपनी बीएमडब्लू कार से अपने काम पर जा रहीं थी। इसी दौरान ऑक्सफोर्डशायर में उनकी कार से स्कूल जा रही 12 साल की बच्ची की टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन


अब पीड़िता 18 साल की हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब टक्कर हुई तो ग्रीन सिग्नल था और पीड़िता पैदल पार पथ से सड़क क्रॉस कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद पीड़िता 11 मीटर दूर उछलकर गिरी। इस दुर्घटना में पीड़िता को सिर में गंभीर चोट आई और उसके सिर में ब्लीडिंग और उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर भी हो गई थी।  
विज्ञापन


हादसे के बाद एक साल तक पीड़िता को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा और उसे डरावने सपने आते थे। अब बीते हफ्ते अदालत ने अपने फैसले में डॉक्टर को पीड़िता को 1,35,000 पाउंड (1.41 करोड़ रुपये) मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है। डॉक्टर पर आरोप लगा कि उनकी लापरवाही के चलते हादसा हुआ। हादसे के समय वह तेज रफ्तार में कार चला रहीं थी। कोर्ट ने भी डॉक्टर को दोषी माना और पीड़िता को मुआवजा देने का आदेश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed