फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Indian High Commissioner Vikram Duraiswamy meets King Charles III, hands over credentials

UK: किंग्स चार्ल्स तृतीय से मिले भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी, सौंपा परिचय पत्र

Sat, 10 Dec 2022 12:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Dec 2022 12:55 AM IST
सार

ब्रिटेन के राज्य प्रमुख के रूप में सम्राट को दुरैस्वामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का औपचारिक पत्र 'लैटर्स ऑफ कमीशन' पेश किया। इस दौरान उनके साथ उप उच्चायुक्त सुजीत घोष भी मौजूद थे।

विज्ञापन
UK Indian High Commissioner Vikram Duraiswamy meets King Charles III, hands over credentials
किंग्स चार्ल्स III से मिले भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी। - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने किंग चार्ल्स तृतीय को अपना परिचय पत्र सौंपा और इसी के साथ उन्होंने भारत के नए पद पर औपचारिक शुरुआत की। सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुरैस्वामी चार्ल्स तृतीय के महल में अगवानी किए जाने वाले पहले भारतीय दूत हैं। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी और वे खुद सरकारी आवास से महल तक बग्घी में गए।

विज्ञापन


ब्रिटेन के राज्य प्रमुख के रूप में सम्राट को दुरैस्वामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का औपचारिक पत्र 'लैटर्स ऑफ कमीशन' पेश किया। इस दौरान उनके साथ उप उच्चायुक्त सुजीत घोष भी मौजूद थे। 74 वर्षीय राजा के साथ विचार साझा रते हुए दुरैस्वामी ने कहा कि किंग ने बेहद गर्मजोशी और शालीनता से स्वागत किया और इस दौरान भारत के लिए उनके स्नेह से जुड़ी हमारी चर्चा भी हुई।
विज्ञापन


दुरैस्वामी ने इससे पहले उज्बेकिस्तान और कोरिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है और हाल ही में ब्रिटेन के उच्चायुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें ब्रिटिश विदेश कार्यालय के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने भी सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आपके कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन संबंध नई ऊंचाई हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने सितंबर महीने में जब पदभार ग्रहण किया था, तो उन्होंने पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और उत्तरी लंदन में आंबेडकर संग्रहालय में श्रद्धांजलि अर्पित की थी। दुरैस्वामी ने गायत्री इस्सर कुमार की जगह ली है जो जून के आखिर में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त पद से सेवानिवृत हुईं। दुरैस्वामी ने अपने परिचय पत्र की प्रतियां शुक्रवार को लंदन में ब्रिटेन के डिप्लोमैटिक कोर के वाइस मार्शल को सौंपी जिन्होंने उन्हें नए भारतीय दूत के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी।


53 वर्षीय दुरैस्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातोकोत्तर किया है और सरकारी सेवा में जाने से पहले उन्होंने पत्रकार के रूप में भी काम किया था। वह हांगकांग, बीजिंग, संयुक्त राष्ट्र समेत दुनियाभर में भारतीय मिशनों एवं दूतावासों में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed